फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Retired inspector 's son shot Referee

रिटायर्ड दरोगा के बेटे को मारी गोली, रेफर

Tue, 12 Jan 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 12 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Retired inspector 's son shot Referee
बाइक सवार बदमाशों ने क्षेत्र के लखमनपुर पट्टी बादलराय गांव के पास सोमवार सुबह एक रिटायर्ड दरोगा के बेटे को गोली मार दी। घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



 निजामाबाद थाने के बेगपुर आइमा गांव निवासी रामलखन यादव सेवानिवृत्त दरोगा है। सोमवार को सुबह उनका बेटा सुरेंद्र यादव (28) एक मित्र के साथ बाइक से जिला मुख्यालय जा रहा था। लखमनपुर पट्टी बादलराय गांव के पास एक बाइक सवार दो अन्य युवकों ने सुरेंद्र को रोका।
विज्ञापन



बाइक रुकते ही सुरेंद्र का साथी बाइक से नीचे उतर गया। जबकि सुरेंद्र बाइक पर बैठ कर ही उन युवकों से बात करने लगा। बातों-बातों में ही दोनों में कहासुनी हो गई। तभी दूसरी बाइक पर सवार एक युवक ने सुरेंद्र को तमंचे से गोली मार दी। यह देख सुरेंद्र का मित्र भाग निकला, जबकि घायल सुरेंद्र बाइक से ही भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बदमाश तहबरपुर बाजार की ओर फरार हो गए। उधर, घायल सुरेंद्र बसही जरमजेपुर गांव के पास बाइक से गिर पड़ा। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे एसओ तहबरपुर ने सुरेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। एसओ सुनील सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि सुरेंद्र ट्रैवेल एजेंट है। स्कार्पियो
की खरीद-फरोख्त का कुछ मामला है। तहरीर मिलने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed