फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rape of Dalit girl in Azamgarh , one arrested

आजमगढ़ में दलित किशोरी से गैंगरेप, एक गिरफ्तार

Sat, 16 Jul 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Sat, 16 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
 Rape of Dalit girl in Azamgarh , one arrested
दुष्कर्म
इंटर में पढ़ने वाली पवई थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित किशोरी को अगवा कर शुक्रवार को शाम साढ़े सात बजे के करीब चार युवकों ने बलात्कार किया। शाम को खेत में गई किशोरी के काफी देर तक न लौटने पर परिवारवालों ने खोजबीन की तो वह एक झाड़ी में बेहोश मिली। होश में आने पर उसने आपबीती बताई।
विज्ञापन


आरोपी दूसरे समुदाय के हैं जिसके चलते दो समुदायों के लोगों में तनातनी हो गई थी। शनिवार को घटना की जानकारी होने पर भाजपा और बसपा नेता भी थाने पर पहुंच गए और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। मामले की गंभीरता को देख एडीएम प्रशासन आशुतोष द्विवेदी, एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ फूलपुर सत्येंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए और पीडि़ता का बयान दर्ज किया। दो आरोपियों के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को देर शाम गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

पवई थाने में दी गई तहरीर में पीडि़ता की मां ने कहा है कि उसकी बेटी दो दिनों से डायरिया से पीडि़त थी। शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे वह खेत में गई थी। गांव के ही समुदाय विशेष के दो युवक अपने दो दोस्तों के साथ रास्ते में मौजूद थे। चारों ने उसकी बेटी को पकड़ लिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसने के बाद खींच कर झाड़ी में ले गए। जहां चारों ने उससे बलात्कार किया। इससे वह बेहोश हो गई। काफी देर तक नहीं लौटने पर घर वाले उसे ढूंढने के लिए निकले। रात साढ़े दस बजे करीब वह झाडि़यों के बीच वह अर्द्धनग्न और बेहोश पड़ी मिली। घर लाकर पानी का छींटा मारने के बाद होश में आने पर उसने पूरा घटनाक्रम बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की सुबह पीडि़ता उसकी मां घर वालों के साथ पवई थाने पहुंचीं और पुलिस से शिकायत की। जानकारी होने पर एडीएम प्रशासन आशुतोष द्विवेदी, एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ फूलपुर सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए और पीडि़ता का बयान दर्ज किया। पीडि़ता का मेडिकल कराने के बाद शनिवार शाम पुलिस ने शादाब, साबिश के विरुद्ध नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया।


उधर, घटना की जानकारी होने पर भाजपा नेता सहजानंद राय, रमाकांत मिश्रा और बसपा के क्षेत्रीय नेताओं का वहां जमावड़ा हो गया था। लोग बाकी आरोपियों की भी तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। देर शाम एक आरोपी साबिश के गिरफ्तार हो जाने के बाद लोग शांत हुए। एडीएम प्रशासन ने पुलिस को मामले पर नजर रखने को कहा है। मामला दो समुदायों का होने के कारण गांव में तनातनी की स्थिति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed