फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   police jeep blew crowd

भीड़ ने पुलिस की जीप फूंकी

Fri, 18 Mar 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 18 Mar 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
 police jeep blew crowd
पुलिस की जीप फूंकी
गंभीरपुर थाने के कमरावा गांव के सीवान स्थित कुएं में गुरुवार की शाम लापता शिक्षक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस शव निकलवाने का इंतजाम कर रही थी कि गुस्साई भीड़ ने एसओ की जीप फूंक दी। सूचना पर एसपी सिटी डॉ. विपिन ताड़ा फोर्स के साथ पहुंचे और मामला शांत कराया। उधर, पुलिस अधीक्षक का कहना है कि यह हत्या प्रेम प्रसंग में की गई लगती है।
विज्ञापन


 परशुरामपुर निवासी पवन कुमार गौतम (25) चार भाइयों में छोटा था। वह एक प्राइवेट विद्यालय में पढ़ाता था। 14 मार्च की रात करीब साढ़े दस बजे पवन घर से निकला तो लौट कर नहीं आया। 15 मार्च को उसके पिता मोती ने थाने में तहरीर दी। इसी बीच गुरुवार की शाम करीब पांच बजे कमरावा गांव के बाहर बाग के कुएं में एक लाश उतराई हुई दिखी। सूचना पर पवन के घर वाले भी पहुंचे और उसकी पहचान की। पवन के शरीर पर गोली जैसे घाव के निशान थे।
विज्ञापन


अंडरवियर और बनियान पहने पवन के हाथ-पैर बंधे थे। पुलिस लाश निकालने का प्रबंध कर रही थी कि भीड़ ने एसओ गंभीरपुर अशेषनाथ की जीप में फूंक दी। इससे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले भी फूंकी जा चुकी है पुलिस जीप _ ठेकमा। वर्ष 2014 में दुर्गा पूजा के दौरान बरदह थाने के खमौली गांव में विवाद के दौरान अराजकतत्वों ने एसपी की जीप फूंक दी थी। पुलिस के कई अन्य वाहनों पर पथराव कर उन्हें तोड़ दिया था। खमौली गांव में जिस वक्त यह घटना हुई थी, उस समय भी एसओ बरदह अशेषनाथ सिंह ही थे।


-यह हत्या प्रेम प्रसंग में की गई लगती है। प्रारंभिक जांच में ऐसे प्रमाण मिले हैं। जांच की जा रही है। जल्दी ही दोषी गिरफ्त में होंगे।
-दयानंद मिश्र, एसपी, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed