फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   PCC chairman of the cooperative cell killing

प्रदेश कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के चेयरमैन की हत्या

Sat, 19 Dec 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 19 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
PCC chairman of the cooperative cell killing
शहर से सटे पल्हनी ब्लाक के सामने शनिवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस के प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजनरायन सिंह की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। वह सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर मुहल्ले के लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन



मामला हाईप्रोफाइल होने से आयुक्त, डीआईजी आदि अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएम के निर्देश पर डाक्टरों की विशेष टीम से तत्काल पोस्टमार्टम करवाया गया। मृत नेता की पत्नी ने भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री अंगद यादव और अपने पट्टीदार सुनील सिंह के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


बरदह थाना क्षेत्र के सम्मोपुर गांव निवासी अधिवक्ता राजनरायन सिंह (55) का परिवार सिधारी थाने के पल्हनी ब्लाक मुख्यालय के पास कोमल कालोनी में रहता है। शनिवार की सुबह वह थोड़ी देर से टहलने के लिए निकले थे। इस वजह से रोज उनके साथ टहलने वाले अन्य साथी साथ नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकेले ही टहलते हुए वह रेलवे गोदाम क्षेत्र स्थित बउरहवा बाबा मंदिर के समीप पहुंचे तभी वहां खड़े एक ट्रक से दो युवक नीचे उतरे और उनसे कुछ बात की इसी दौरान उन लोगों ने उन पर आगे और पीछे ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं और आराम से हवा में पिस्टल लहराते हुए वहां पचास मीटर दूर खड़ी बाइक से फरार हो गए। सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर मुहल्ले के लोग दहशत में आ गए। घायल कांग्रेस नेता को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्हें छह गोलियां लगी थीं।

अलसुबह हुई इस घटना से शहर से लेकर गांव तक चर्चाओं का बाजार गरम हो गया। राजनीतिक हस्ती की हत्या की सूचना पर आयुक्त आरपी गोस्वामी, डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव, डीएम सुहास एलवाई, एसपी राकेश चंद्र साहू, एएसपी सिटी विनोद कुमार सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने डाक्टरों की टीम गठित कर तत्काल पोस्टमार्टम करवा दिया। एएसपी सिटी विनोद कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी सुधा सिंह ने तहरीर देकर पूर्व मंत्री अंगद यादव और अपने पट्टीदार सुनील सिंह के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुछ ही दिन पहले बने थे प्रकोष्ठ के चेयरमैन : बरदह थाना क्षेत्र के सम्मोपुर गांव निवासी अधिवक्ता राजनरायन सिंह (55) तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। पढ़ाई के समय से ही राजनीति में कदम रखने वाले राजनरायन सिंह वर्ष1994 में वह कांग्रेस पार्टी के टिकट पर लालगंज विधान सभा का चुनाव भी लड़े थे।



वर्ष 2008 से 2010 तक वे फैजाबाद के आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के कार्य परिषद के सदस्य भी रहे। वह सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को लालगंज तहसील में और शेष दिन जिला मुख्यालय पर प्रैक्टिस करते थे। उन्हें कुछ ही दिन पहले प्रदेश कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ का चेयरमैन बनाया गया था। उनकी हत्या से जिले की राजनीति गरमा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed