फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Old land dispute clash killed, 5 injured

भूमि विवाद में मारपीट वृद्ध की मौत, 5 जख्मी

Sat, 24 Dec 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 24 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के श्रीकांतपुर में जमीन के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच शुक्रवार की शाम हुई मारपीट में घायल वृद्ध विंदेश्वरी (70) की मौत हो गई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए।   निजामाबाद थाना क्षेत्र के श्रीकांत पुर निवासी बिंदेश्वरी सोनकर और उसके भाई चुन्नी सोनकर में जमीन को लेकर वर्षों से रंजिश चल रही थी। विवादित जमीन पर बनी नाली से पानी के बहाव को लेकर दोनों में कई बार विवाद हो चुका था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच शुक्रवार की सुबह विवाद हुआ था। इसकी जानकारी होने पर पुलिस गई थी और मामला शांत हो गया था। शाम साढ़े पांच बजे फिर दोनों भाइयों के बीच पानी बहाने को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन


दोनों भाइयों के पक्ष के लोग आपस में मारपीट करने लगे। इस दौरान लाठी डंडे चले। मारपीट में बिंदेश्वर सोनकर (70) गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट में विमला पत्न मुनीम, कतवारू पुत्र छट्ठू, शीला पुत्री छट्ठू, बेबी पुत्री छट्ठू और संतरा पत्नी छट्ठू और छट्ठू घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल बिंदेश्वर सोनकर को लेकर लोग अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



  बिंदेश्वर सोनकर के भतीजे पंचम सोनकर पूर्व प्रधान हैं। पुलिस पूर्व प्रधान पंचम सोनकर को थाने लाई है। थाने पर मौजूद पंचम सोनकर का कहना है कि बिंदेश्वरी की मौत मारपीट से नहीं हुई है बल्कि उनकी तबीयत ज्यादा खराब रहा करती थी जिससे उनकी मौत हो गई। उनके परिवार पर झूठा आरोप लगाया  जा रहा है। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से अभी थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed