फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   murder of shopkeeper by shoot him

गोली मारकर दूकानदार की हत्या

Mon, 16 Oct 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Mon, 16 Oct 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
murder of shopkeeper by shoot him
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बेइली पंचायत भवन में हत्या के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
मेहनाजपुर/लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बेइली पंचायत भवन में सोमवार की दोपहर गोली मारकर दूकानदार की हत्या कर दी गई। खून से लथपथ उसकी लाश मौके पर पड़ी थी, लॉक बाइक सड़क पर खड़ी थी। उसकी मोबाइल आदि सबकुछ वहीं पर था।
विज्ञापन


घटनाक्रम को देखते हुए लग रहा कि हत्यारों ने उससे बातचीत करने के दौरान सिर में सटाकर गोली मारी है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार, कोतवाल देवगांव पहुंचकर मुआयना किया।
विज्ञापन


देवगांव कोतवाली क्षेत्र के हरनीडेहरा गांव निवासी योगेंद्र सिंह (45) बल्ली पटरा की दूकान थी। सोमवार को योगेंद्र अपनी बाइक से कहीं गए थे। दोपहर को उनकी लाश बेइली पंचायत भवन में खून से लथपथ पड़ी मिलने की सूचना आई योगेंद्र की बाइक पंचायत भवन से थोड़े दूर स्थित सड़क पर खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी मोबाइल जेब में थी। लेकिन बैट्री डिस्चार्ज होने की वजह से मोबाइल बंद थी। गांव के लोग योगेंद्र की लाश देखकर पुलिस को सूचना दिया। कुछ ही देर में कोतवाल देवगांव रुपेश सिंह, एसओ मेहनाजपुर पहुंच गए। कोतवाल देवगांव के मुताबिक मौके की स्थिति देखने से लगा रहा कि हत्यारोपी योगेंद्र के परिचित रहे हैं।

वह उसे बातचीत के लिए पंचायत भवन के पास बुलाए होंगे और वह अपनी बाइक सड़क पर लॉककर यहां चला आया। बातचीत के दौरान इनमें विवाद हुआ और बदमाश सामने से माथे पर असलहा सटाकर गोली मार दिया। सिर में गोली लगने से उसका चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। मोबाइल चार्ज करने के बाद घर वालों को फोन किया गया तो पहचान हुई।

पुलिस के मुताबिक घटनास्थल को देखने से लग रहा था कि हत्या से पहले इनमें मारपीट भी हुई है। हत्या करने के बाद बदमाश फरार हो गए। लेकिन किसी  एक व्यक्ति की एक चप्पल मौके पर छूट गई थी। पुलिस हत्यारोपियों तक पहुंचने के लिए योगेंद्र के मोबाइल का काल डिटेल भी खंगाल रही है।


योगेंद्र सिंह तीन भाई और एक बेटे का पिता थे। एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। लेकिन हत्यारोपी और कारण की जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed