{"_id":"58fba1404f1c1b972e8b459e","slug":"looted-truck-driver-injured-16-tons","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक को घायल कर लूट ली 16 टन दाल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक को घायल कर लूट ली 16 टन दाल
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 23 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधारी थाना क्षेत्र के पल्हनी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की सुबह ट्रक चालक को घायल कर बदमाशों ने 16 टन दाल लूट ली। घटना की जानकारी होने पर अन्य ट्रक चालकों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना ट्रक मालिक को दी। उसने अज्ञात के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फैजाबाद जिले के कुशल भटनागर का ट्रक उसी जिले के बेलसार बाजार का निवासी अनिल सरोज चलाता है। ट्रक मालिक कुशल ने बताया कि अनिल अपने ट्रक पर पौने छह लाख रुपये लागत की 16 टन अरहर और चना की दाल लादकर गोंडा जा रहा था। शनिवार की सुबह आजमगढ़ जिले से कुछ चालकों ने फोन कर कुशल भटनागर को बताया कि चालक अनिल सरोज घायलावस्था में यहां पड़ा हुआ है। उसके ट्रक पर लदी दाल गायब है। सीओ नगर शिवनाथ गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।