{"_id":"57e421784f1c1b0222a83d95","slug":"looted-60-thousand-fireworks-scare-the-fish","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहे से डराकर लूटी 60 हजार की मछली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहे से डराकर लूटी 60 हजार की मछली
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 22 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
असलहे से डराकर लूटी 60 हजार की मछली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्राबाजार में स्थित एक मत्स्य पालन केंद्र पर मौजूद दो नौकरों को बुधवार की रात बाइक सवार बदमाश असलहे से डराकर 60 हजार रुपये की मछली लूट ले गए। बदमाश तीन बाइक पर सवार छह की संख्या में थे। उनके जाने के बाद नौकर ने मालिक को बताया तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में छापेमारी की लेकिन कोई पता नहीं चला।
गुरुवार को मालिक ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है। मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला ताहाजुल इस्लाम बीते कई वर्ष से गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्राबाजार में किराए का मकान लेकर रहता है। घर से थोड़े दूर पर मत्स्य पालन केंद्र खोले हुए है। जहां मो. सैफूल और मो. उस्मान नौकर के तौर पर काम करते हैं। यही दोनों रात को मछली के बच्चों की रखवाली भी करते हैं।
बुधवार की रात करीब दस बजे मो. सैफूल और मो. उस्मान सोए हुए थे। तभी तीन बाइक पर सवार छह की संख्या में बदमाश पहुंचे और दोनों को असलहा दिखाकर भयभीत कर दिया। इसके बाद बदमाश करीब 60 हजार रुपये मूल्य का मछली के बच्चे लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद नौकरों ने ताहाजुल को घटना की सूचना दी तो उसने एसओ गंभीरपुर को बताया। एसओ गंभीरपुर तेजबहादुर सिंह ने बताया कि ताहाजुल इस्लाम की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।