{"_id":"5803cbe94f1c1b4a2c2908b8","slug":"investigation-team-set-up-on-the-doctor-s-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर की धमकी पर जांच टीम गठित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर की धमकी पर जांच टीम गठित
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
प्रदशऱ्र्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डा. नीरज शर्मा पर रिपोर्टर को धमकी देने के आरोप के मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। टीम एक हफ्ते में अपनी रिपोर्ट देगी। इस रिपोर्ट को मुख्य चिकित्साधिकारी शासन को भेजेंगे।
आरोप है कि जिला महिला चिकित्सालय में नॉन प्रैक्टिस एलाउंस लेते हुए प्राइवेट प्रैक्टिस करने के मामले में बयान लेने पहुंचे रिपोर्टर को डा. नीरज शर्मा ने धमकी दी और आपत्तिजनक टिप्पणी की। डाक्टर का आपत्तिजनक बयान सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने सीएमओ को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. श्रीकांत तिवारी ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर एक हफ्ते में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
टीम में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. परवेज अख्तर, जिला महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डा. अमिता अग्रवाल और डा. राजनाथ को शामिल किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. श्रीकांत तिवारी ने कहा कि डा. नीरज शर्मा ने आपत्तिजनक टिप्पणी की जिसकी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आते ही वह शासन को कार्रवाई के लिए लिखेंगे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि महिला अस्पताल मेें तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डा. नीरज शर्मा द्वारा इलेक्ट्रानिक न्यूज चैनल के पत्रकार के साथ अभद्रता करने की शिकायत पर वीडियो क्लिप के आधार पर कर्मचारी सेवा नियमावली के विरुद्ध आचरण करने पर उनके विरुद्ध महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं और शासन को पत्र लिखा गया है। उन्होंने सरकारी डाक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा कि संवेदनशील होकर मरीजों से अच्छा व्यवहार करें।