फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Houses and shops of the goods made by the millions

मकान और दूकानों से लाखों का माल उड़ाया

Wed, 06 Jul 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 06 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बनरहिया, पक्कखनपुर डीहवा गांव निवासी दो लोगों के घर और अहरौला बाजार में स्थित दो दूकानों का ताला तोड़कर और नकब लगाकर सोमवार की रात घुसे चोर नगदी सहित लाखों रुपये के सामान चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अहरौला थाना क्षेत्र के पक्खनपुर डीहवा गांव निवासी विजय प्रजापति के घर में ही किराने की दूकान है।

सोमवार की रात चोर दूकान में पीछे नकब लगाकर घुसे और दूकान में रखा 50 हजार नगद और मकान से आभूषण, सिलाई मशीन आदि चुरा ले गए।  इसी थाना क्षेत्र के बनरहिया गांव निवासी श्रीराम के घर का ताला तोड़कर चोर घुसे और 25 हजार नगद, 50 हजार के आभूषण आदि चुरा ले गए। इसी गांव के रामआसरे प्रजापति का अहरौला बाजार में तमसा नदी पुल के पास चाय की दूकान है। रात चोर उसके गुमटी का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये और बर्तन आदि चुरा ले गए। वहीं अहरौला बाजार निवासी रामजी जायसवाल का थाने के बगल में लोहे की सरिया, एंगल की बड़ी दूकान है। रामजी का सोमवार की रात चोर 30 क्विंटल सरिया गाड़ी में लादकर चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


पीड़ितों ने चोरी गए सामानों का मिलान कर थाने में तहरीर दी। सीओ बूढऩपुर राधेश्याम ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर मिली  है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ ने कहा कि चोरी की घटनाएं रोकने के लिए रात को गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed