फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girlfriend had been murdered by her detractors

प्रेमिका ने कराई थी अपने आशिकों से हत्या

Mon, 04 Sep 2017 11:37 PM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 04 Sep 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend had been murdered by her detractors
demo pic
आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुशमहरा गांव के पास 28 अगस्त को नर्सिंग होम संचालक अरविंद डिसूजा की हत्या की साजिश पूर्व प्रेमिका प्रियंका ने ही अपने प्रेमियों से कराई थी। अरविंद उसे अन्य युवकों से मिलने-जुलने से रोकता था।
विज्ञापन


प्रियंका को कप्तानगंज थाने की पुलिस ने सोमवार को मंदुरी तिराहे से गिरफ्तार किया। प्रियंका का चालान कर फरार दो बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी है।

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के खेराबाद नाजोपट्टी गांव निवासी अरविंद डिसूजा उर्फ गुड्डू बीते कई वर्ष से अहरौला बाजार के चांदनी चौक पर नर्सिंग होम चलाता था। सिधारी थाने के चकगोरैया के पास स्थित काशी राम आवास कॉलोनी के रहने वाली प्रियंका उर्फ प्रिया से उसके संबंध थे।
विज्ञापन


प्रिया उसके  नर्सिंग होम की देखभाल करती थी। एसपी के मुताबिक प्रिया की शादी हुई थी लेकिन पति ने छोड़ दिया था, तभी से वह अरविंद के साथ रह रही थी। अरविंद प्रिया को सिधारी थाना क्षेत्र के इटौरा स्थित एक मेडिकल कालेज से जीएनएम (नर्स) का कोर्स करा रहा था। पढ़ाई के दौरान प्रिया का संपर्क अन्य कई लड़कों से हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात अरविंद को नागवार लगी और उसने प्रिया को मना किया। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और अरविंद ने अपने यहां से प्रिया को हटा दिया। नर्सिंग होम मेें सबके सामने जलील होने के बाद प्रिया ने अरविंद को धमकी देते हुए बदला लेने की चेतावनी दी थी। उधर अरविंद के घर वाले उसकी शादी कहीं और तय कर रहे थे।

इसकी जानकारी होने पर प्रिया ने पुन: अरविंद को धमकी दी और हत्या की योजना बनाई। कांशीराम आवास कॉलोनी मेें अक्सर मनबढ़ों का आनाजाना रहता है। प्रियंका ने ऐसे ही दो मनबढ़ों से मिलकर अपनी बात बताई। बदमाशों ने 28 अगस्त की सुबह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुशमहरा गांव के पास गोली अरविंद की गोली मारकर हत्या कर दी।

अरविंद के जीजा सिकंदर ने प्रियंका को नामजद और दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस प्रियंका की तलाश में जुटी थी। रविवार की सुबह प्रियंका कहीं भागने की फिराक में कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी तिराहे पर खड़ी थी। मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अरविंद डिसूजा हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता उसकी प्रेमिका प्रियंका उर्फ प्रिया को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि सहानुभूति के चलते प्रिया के दो अन्य साथियों ने अरविंद की हत्या की। पुलिस दोनों की गिरफ्तार के लिए लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- अजय कुमार साहनी, एसपी

सोमवार को डॉक्टर जाता था घर
अरविंद डिसूजा प्रत्येक सोमवार को मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना स्थित अपने घर जाता था। वहां उसने क्लिनिक खोल रखा था। गोहना से देर रात को पुन: अहरौला लौट आता था। यह बात प्रियंका को पता थी।पुलिस के मताबिक संभवत: यही कारण था कि प्रियंका ने अरविंद की हत्या के लिए सोमवार का दिन चुना।

प्रियंका की सूचना पर उसके दो आशिक अहरौला बाजार से ही अरविंद के पीछे पड़े थे। जैसे ही कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुशमहरा गांव के सिवान में वह पहुंचा कि बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर बाइक रुकवाई और ताबड़तोड़ दो गोली सीने में दाग दिया।


काफी दिनों से अरविंद था भयभीत
अरविंद की शादी कहीं और तय होने के बाद से ही प्रियंका काफी परेशान थी। प्रियंका ने उसे धमकी दी थी, जिसके बाद से ही अरविंद काफी भयभीत रह रहा था। घर जाने के बाद उसने अपनी मां को सारी बात बताई थी। मां से कहा था कि मुझे प्रिया मरवा देगी।

इस पर मां ने अरविंद को घर पर ही रहने को कहा था। लेकिन अहरौला बाजार मेें उसका नर्सिंग होम अच्छा चल रहा था। इसलिए अरविंद उसे बंद नहीं करना चाह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed