फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Get savvy with Asnai husband strangle strangled

आशनाई में प्रेमी संग मिल पति का घोंट दिया गला

Sat, 09 Jul 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Sat, 09 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
 Get savvy with Asnai husband strangle strangled
पति की हत्या
क्षेत्र के फरिहा गांव में ईद की रात एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला घोंट कर हत्या कर दी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। बाद में फरार आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने फरिहा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।   
विज्ञापन


निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव निवासी हैदर (32) पुत्र अख्तर की शादी 12 वर्ष पूर्व जौनपुर जनपद के सिद्दीकपुर गांव निवासी जौवाद की पुत्री तमन्ना से हुई थी। शादी के बाद दोनों को पांच बच्चे हुए। इनमें पुत्री सुंबुल (10), रेहान (8) , सलमान (6)  साजिदा (4), साबिरा डेढ़ वर्ष की है। हैदर शादी-विवाह में तंदूरी रोटी पकाता था। इस बीच उसकी पत्नी का संबंध पड़ोस में रहनेवाले उसके चचेरे भाई अबुलैश उर्फ जुम्मन से हो गया। जिसे लेकर पति-पत्नी में अनबन रहने लगी। गुरुवार की रात तमन्ना ने प्रेमी साथ मिलकर हैदर (28) की गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह बच्चों ने पिता हैदर को मृत देख शोर मचाया तो विकलांग पिता को इसकी जानकारी हुई। उनकी सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद होने पर फोरेंसिक और डाग स्क्वाड की टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने शाम को पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने साढ़े दस बजे के करीब तमन्ना और अबुलैश को फरिहा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों कहीं भागने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में दोनों ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed