फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Former chief accused of kidnapping and robbery

पूर्व प्रमुख पर अपहरण और लूट का आरोप

Mon, 18 Sep 2017 11:55 PM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 18 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Former chief accused of kidnapping and robbery
डाका
अहरौला। थाना क्षेत्र के कोर्राघाटमपुर गांव निवासी बीडीसी इसरार अहमद ने सोमवार की शाम अहरौला थाने में तहरीर दी। इसमें अहरौला ब्लाक के एक पूर्व प्रमुख और उनके साथियों को आरोपित किया है। उसका आरोप है कि आरोपीगण उसे अपहरण कर 50 हजार रुपये, बाइक और मोबाइल लूट लिया। साथ ही मारपीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


बीडीसी की तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।  

बता दें कि अहरौला ब्लाक प्रमुख पद के लिए सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव होना था। जिसमें सभी बीडीसी को प्रमुख पद के उम्मीदवारों के प्रति अपना समर्थन देना था। इस बात को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में बीडीसी के खरीद फरोख्त का दौर जोरों पर चल रहा था।
विज्ञापन


अहरौला थाना क्षेत्र के कोर्राघाटमपुर गांव निवासी इसरार अहमद रविवार की शाम गनवारा बाजार से अपने घर जा रहा था। उसका आरोप है कि जैसे ही वह गांव के समीप पहुंचा कि अहरौला ब्लाक के एक पूर्व प्रमुख अपने साथियों संग पहुंचे और इसरार अहमद को पीटते हुए अपनी गाड़ी में बैठाकर जौनपुर जिले के खुटहन बाजार स्थित एक मकान में कैद करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मनबढ़ों ने इसरार अहमद का 50 हजार रुपये, बाइक और मोबाइल लूट लिया। खुटहन बाजार के एक मकान में कैद रखने के बाद सोमवार को छोड़ दिया।

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुटने के बाद इसरार अहमद घर पहुंचा। परिवार के लोगों को आपबीती बताकर अहरौला थाने पहुंचकर पूर्व प्रमुख और उनके साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। सीओ बूढनपुर श्यामनरायण ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed