{"_id":"57683ecd4f1c1b3f0ab48007","slug":"flirting-at-the-commotion-in-the-prison-convict-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारागार में छेड़खानी पर बंदी पति ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारागार में छेड़खानी पर बंदी पति ने किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Tue, 21 Jun 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
jail
मंडल कारागार में सोमवार को किसी बंदी ने महिला बंदी से छेडख़ानी कर दी जिसे लेकर उसके पति ने हंगामा किया। हालांकि अधिकारियों ने इसे अफवाह बताया। लेकिन सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। जेल सूत्रों की मानें तो रानी की सराय क्षेत्र का एक दंपती जेल में है। पत्नी महिलाओं के बैरक में, व पति पुरुषों की बैरक में है। सोमवार की दोपहर तेज धूप होने से जेल परिसर में सन्नाटा था।
तभी महिला किसी काम के लिए अपने बैरक से बाहर निकली। वहां मौजूद एक अन्य बंदी ने उसके साथ छेडख़ानी कर दी। इसकी जानकारी उसके पति को हुई तो वह हंगामा करने लगा। जेलर आरके दोहरे ने ऐसी घटना से इंकार किया है।