फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   dead body hanging in the tree

पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश

Sat, 04 Mar 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,अाजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,अाजमगढ़ Updated Sat, 04 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ऊंचागांव खोखवां गांव में गुरुवार की रात शौच के लिए निकले युवक की बबूल के पेड़ से लटकती हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश नग्न अवस्था में लटक रही थी। रात करीब नौ बजे शव देख घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची रानी की सराय पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मां ने गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


रानी की सराय थाना क्षेत्र के ऊंचागांव खोखवां निवासी किशन चौहान (19) पुत्र स्व. रामसकल तीन भाई और एक बहन में छोटा था। वह 26 फरवरी को वाराणसी में चल रही सेना भर्ती में दौड़ निकालने के बाद घर लौटा था। गुरुवार की शाम सात बजे किशन घर से गांव के पूरब सिवान में शौच करने निकला था। इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। रात करीब नौ बजे परिवार के लोग किशन की खोजबीन करते हुए सिवान में पहुंचे तो वहां किशन की लाश नग्न हाल में बबूल के पेड़ से लटकते हुए मिली।
विज्ञापन


उसका दोनों पैर जमीन का स्पर्श कर रहा था। शव मिलने के बाद परिवार के लोग पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में रानी की सराय थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना के संबंध में किशन की मां भारती देवी ने हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के प्रेम चौहान, बालचंद चौहान और रामबन चौहान पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई गई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed