फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Couple killed by miscreants shot, wounded

बदमाशों ने दंपती को मारी गोली, घायल

Thu, 26 Mar 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 26 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Couple killed by miscreants shot, wounded
थाना क्षेत्र के मसउदपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर पर बुधवार की आधी रात आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोला। बदमाशों ने बाहर सो रही एक महिला के गले से सोने की चेन छीनी। जब दंपती ने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मार दी। घायल पति-पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने जहां बदमाशों पर लूट की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस लूट से इंकार कर रही है।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती उदय प्रताप दूबे (56) पुत्र फेकू दूबे मूलरूप से जहानागंज थाना क्षेत्र के नेतपुर गांव के निवासी हैं। वह मसउदपुर गांव में परिवार के साथ रह रहे हैं। बुधवार की रात उदय प्रताप पत्नी ऊषा देवी (52) के साथ घर के बाहर बरामदे में सोए थे। घायल के अनुसार रात को एक बजे के करीब छह की संख्या में बदमाश पहुंचे।
विज्ञापन


 उन्होंने ऊषा देवी के गले से सोने की चेन छीनी। जब उदय ने विरोध किया तो बदमाशों से उनकी हाथापाई भी हो गई। इसी बीच एक बदमाश ने दंपती पर फायर कर दिया। गोली उदय की जांघ और कंधे में लगी। जबकि एक गोली उनकी पत्नी के सिर को छीलते हुए निकल गई। फायरिंग होने पर घर में सोए उनके पुत्र तथा गांव के अन्य लोगों की नींद खुल गई। जब तक लोग पहुंचते बदमाश अपने जूते चप्पल छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान ग्रामीणों ने बदमाशों को दूर तक ढूंढा भ्ाी लेकिन वह सफल नहीं हुए। घटना को लेकर ग्रामीणों में खासी चर्चा होती रही। घायल के पुत्र प्रदीप दूबे ने इस घटना की सूचना पुलिस को फोन से दी। इस संबंध में जहानागंज थानाध्यक्ष का कहना है कि गुरुवार की दोपहर बाद उन्हें घटना की जानकारी गांव के लोगों से मिली। बहरहाल पुलिस ने देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि गांव में किसी प्रकार की कोई लूट नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed