फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Contractor robbed of a million bucks

ठेकेदार से एक लाख रुपये की लूट

Tue, 12 Jan 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 12 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Contractor robbed of a million bucks
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर डगरा गांव के पास मंगलवार की दोपहर बैंक से रुपया निकालकर जा रहे ठेकेदार को घायल कर बाइक सवार बदमाशों ने एक लाख लूट लिए। बदमाश मोबाइल और बाइक की चाबी भी साथ ले गए।
विज्ञापन



घटना की जानकारी होने पर फूलपुर और पवई थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। सीओ ने विवाद सुलझाते हुए घटनास्थल पवई थाना क्षेत्र में होने की बात कहते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस बैंक का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन



कासिमपुर गांव निवासी श्रीराम यादव ठेकेदारी करते हैं। मजदूरी के लिए श्रीराम यादव मंगलवार दोपहर पवई थाने के मैगना बाजार में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से एक लाख रुपये निकालकर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में फूलपुर कोतवाली के हाजीपुर डगरा के पास पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन बदमाश श्रीराम को ओवरटेक करते हुए बाइक में टक्कर देकर उसे गिरा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी वह उठ भी नहीं पाया था कि बदमाश अपनी बाइक से उतरे और उसके कनपटी पर तमंचे के बट से हमला कर घायल कर दिया। बदमाश श्रीराम के जेब से एक लाख रुपया, मोबाइल और बाइक की चाबी लेकर फरार हो गए। ठेकेदार ने किसी तरह से पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की जानकारी दी।


कुछ ही देर में वहां कोतवाल फूलपुर और एसओ पवई पहुंच गए। पहले तो दोनों थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। लेकिन कुछ देर बाद वहां सीओ फूलपुर सत्येंद्र कुमार सिंह पहुंचे। आसपास के लोगों से बात करने के बाद उन्होंने घटनास्थल का निर्धारण पवई थाना क्षेत्र में होना तय किया।



सीओ और दोनों थानों की पुलिस ठेकेदार को लेकर पंजाब नेशनल बैंक मैगना बाजार पहुंचे।  सीओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed