फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   constable injured in Encounter

मुठभेड़ में सिपाही और बदमाश घायल

Thu, 09 Jun 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Thu, 09 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
constable injured in Encounter
एनकाउंटर - फोटो : demo
सिधारी थानाक्षेत्र के समेंदा गांव के पास बुधवार की रात दो बजे बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में क्राइम ब्रांच का एक सिपाही और एक बदमाश घायल हो गया। अंधेरे का लाभ उठाते हुए दो बदमाश भाग निकले गए, जबकि दो ने समर्पण कर दिया। बदमाश लूट की स्विफ्ट कार से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे थे। गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूटी गई कार, एक पिस्टल, दो तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए तीन बदमाशों में से दो पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

  एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में बरदह थाने के बक्सपुर गांव निवासी फैजान पुत्र अब्दुल कयूम, देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुर (पटवास) गांव निवासी आशीष तिवारी पुत्र लालजी तिवारी और इसी गांव के आदित्य मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा शामिल हैं। 31 मई को चार लोगों ने सिधारी थाना क्षेत्र के सर्फुद्दीनपुर मुहल्ला निवासी पौरुष कुमार की स्विफ्ट कार जौनपुर जाने के लिए बुक कराई थी। बदमाशों ने रास्ते में पौरुष को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और देवगांव कोतवाली के बुढ़उबाबा स्थान के पास उसे फेंककर कार लूट ले गए थे। इस संबंध में सिधारी थाने में केस दर्ज किया गया है। तभी से इनकी तलाश थी। बताया कि बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे एसओ सिधारी रामनरेश यादव और स्वाट प्रभारी राजेश उपाध्याय गश्त पर थे। तभी सफेद रंग की स्विफ्ट कार तेजी से जहानागंज रोड की तरफ गुजरी। पुलिस के पीछा करने पर कार और तेज भागने लगी। समेंदा गांव के पास एसओ सिधारी ने आगे और स्वाट टीम ने पीछे से घेरेबंदी की। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। क्राइम ब्रांच के सिपाही बृजेश यादव के हाथ में गोली लग गई। पुलिस की ओर से चली गोली बदमाश आदित्य मिश्रा के दाहिने पैर में लगी। आदित्य को घायल देख उसके साथी आशीष और फैजान ने समर्पण कर दिया, जबकि दो अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग गए। घायल सिपाही और बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने घायल बदमाश को वाराणसी रेफर कर दिया। एसपी ने बताया कि आदित्य और आशीष पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुरस्कार की राशि पुलिस टीम को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed