फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chakia village communities clashed again , Force

चकिया गांव में फिर भिड़े दो समुदाय, फोर्स तैनात

Thu, 26 May 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 26 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
 Chakia village communities clashed again , Force
मृत ठेकेदार व बरामद खोखा - फोटो : amar ujala
मुबारकपुर थाने के चकिया गांव में बुधवार की शाम दो समुदायों के बीच मारपीट के बाद वहां तनाव पैदा हो गया है। मारपीट की इस घटना में एक समुदाय के सात लोग घायल हुे हैं। चकिया में घटना के बाद तनाव को देखते हुए एसपी अजय साहनी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में कर लिया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। लापरवाही के आरोप में दो सिपाही लाइनहाजिर कर दिए गए। ऐहतियातन मौके पर फोर्स तैनात की गई है। 
विज्ञापन


मुबारकपुर थाने के चकिया गांव में दो समुदाय के बीच करीब 20 दिन पूर्व किसी बात को लेकर दो समुदायों के लोगों में विवाद हुआ था। मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर सुलह-समझौता करा दिया लेकिन आग तभी से सुलग रही थी। बुधवार की शाम वही आग फिर भड़क उठी और एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय की बस्ती में हमला कर लात, घूसों और लाठी-डंडे से पीटकर पंकज गोंड़ (18), सोनू यादव (19), अनूप यादव (17), हरिओम (16), प्रमोद यादव (18), सूखदेव (33) और कमलेश यादव (24) को घायल कर दिया। घटना के विरोध में दूसरे समुदाय के लोग भी एकजुट होने लगे।
विज्ञापन


स्थिति तनावपूर्ण हो गई। दोनों तरफ के लोग आमने-सामने हो गए। लेकिन ऐन वक्त पर एसपी अजय कु्मार साहनी, एसपीसिटी डा. विपिन ताडा, सीओ सदर योगेंद्र सिंह कई थानों की फोर्स और पीएसी लेकर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामला शांत कराते हुए घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी मुबारकपुर भेजवा दिया। घटना के संबंध में जोखन यादव ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी जिसमें सात लोगों को नामजद और कई अज्ञात को आरोपित किया है। 


पुलिस नामजद आरोपियों में से पांच को हिरासत में ले लिया है जबकि अन्य के घर छापेमारी की रही है। उधर पूछताछ के दौरान पता चला कि 20 दिन पूर्व मामूली बात पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। थाने के मुंशी अखिलेश कुमार और सिपाही हंसनाथ यादव ने सुलह-समझौता करवा दिया था। पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बताया कि मामला शांत है। दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed