{"_id":"5892302b4f1c1b232ae800f5","slug":"businessman-and-two-of-extortion-sought","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी समेत दो से मांगी रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी समेत दो से मांगी रंगदारी
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 02 Feb 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
कंधे से गिरते ही बंदूक से हुआ फायर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के लालमऊ के एक सराफा व्यापारी और एक सरकारी कर्मचारी से फोन पर पांच-पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रुपये न मिलने पर बदमाश ने हत्या करने की धमकी दी है। इससे दोनों पीड़ितों का परिवार भयभीत है। पीड़ित बुधवार को एसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के लालमऊ निवासी अशोक सेठ की मेहनाजपुर बाजार में आभूषण की दूकान है। उसका आरोप है कि 20 दिसंबर को मोबाइल पर किसी ने फोनकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इसे मजाक समझकर बात टाल दी लेकिन दूसरे दिन फिर फोन आया तो पुलिस को सूचना दी।
मेहनाजपुर पुलिस ने कोई सक्रियता नहीं दिखाई। अशोक ने बताया कि रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसी बीच पता चला कि जिस नंबर से अशोक को धमकी दी गई थी, उसी नंबर से लालमऊ गांव के ही एक सरकारी कर्मचारी को भी फोन कर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी गई।
विज्ञापन
सरकारी कर्मचारी राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखता है। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को बदमाश ने छह बार काल किया। भय के चलते वह ड्यूटी पर नहीं जा रहा है। दोनों पीड़ितों ने बुधवार को एसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। पुलिस फोन करने वाले की पहचान में जुटी है।