{"_id":"49d86a6426a98ebe545c4ea6fe5e2b11","slug":"bullet-extracted-from-the-abdomen-both-legs-are-not-working-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट से गोली निकाली पर दोनों पैर नहीं कर रहे काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट से गोली निकाली पर दोनों पैर नहीं कर रहे काम
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 17 Sep 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचास हजार का इनामी बदमाश समझकर पुलिस ने बुधवार को तौफीक (22) को गोली मार दी थी। वाराणसी के एक चिकित्सालय में आपरेशन के बाद पेट से गोली निकाल ली गई, लेकिन उसके दोनों पैरों ने काम करना बंद कर दिया है।
बरदह के मोहम्मदपुर फेटी गांव के अबुलैस का पुत्र तौफीक बुधवार को बाइक से फूलपुर के मुड़ियार गांव में अपनी बहन के घर जा रहा था।
उधर, सुल्तानपुर की क्राइम ब्रांच टीम सुल्तानपुर के 50 हजार के इनामी सागर यादव का पीछा करते हुए आ रही थी। तौफीक जैसे ही सरायमीर स्थित सूर्या ढाबे के पास पहुंचा, कार सवार स्वाट टीम ने उसे गोली मार दी। इसके बाद उसे कार में लेकर सुल्तानपुर जाने लगी।
सूचना जब फूलपुर पुलिस को हुई तो उसने कार सवारों को दबोच लिया। सच का पता चलने पर आनन-फानन में पुलिस ने तौफीक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। यहां बुधवार की देर रात तक चले आपरेशन में डाक्टरों ने उसकी आंत और लिवर को क्षतिग्रस्त करते हुए छाती के बीच फंसी गोली निकाल दी, लेकिन इसके साथ ही उसके दोनों पैरों ने काम करना बंद कर दिया।
विज्ञापन
तौफीक को जिस वक्त वाराणसी ले जाया जा रहा था, उसने घरवालों को बताया कि फूलपुर पार करते ही कार सवार पुलिस अफसरों ने उसकी बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया। जब वह उठकर जाने लगा तो उसकी पीठ में गोली मार दी और उसे कार में लेकर जाने लगे। इस मामले में पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - मोहम्मद इमरान, प्रभारी एसपी