{"_id":"58b4b46637871df407705abe460be464","slug":"bike-thief-arrested-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर िगरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोर िगरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की शाम करीब सात बजे फत्तेपुर गांव में जंगल के पास से बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच बाइक बरामद हुई। जिसमें चार चोरी की हैं। इनमें दो आरोपी क्रमश: हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के छात्र जबकि तीसरा कंप्यूटर रिपेयर है।
शौक पूरा करने के लिए यह तीनों गैंग बनाकर बाइक चोरी करते थे। ग्राहक तय कर एक साथ दो तीन बाइक बेच देते थे। कोतवाल जीयनपुर योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पकड़े गए मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी करन राजभर, इसी थाने के लाला की छावनी का मनीष यादव और धरौली गांव निवासी अभिनव राम हैं।
करन इंटरमीडिएट का छात्र है, जबकि मनीष हाईस्कूल में। अभिनव कंप्यूटर रिपेयर का काम करता है। तीनों मित्र है। फैशन के कपड़े और मंहगा जूता पहनने के शौक में यह तीनों गैंग बनाकर बाइक चोरी करने लगे। करीब छह माह के भीतर आजमगढ़, मऊ से एक दर्जन से अधिक बाइक चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
बताया कि यह तीनों पहले रेकी करते थे और फिर डुप्लीकेट चाबी से बाइक चुराकर भाग जाते। गुरुवार की शाम करीब सात बजे यह तीनों चोरी की चार बाइक लेकर फत्तेपुर गांव के बाहर जंगल के पास खड़े थे। इसी बीच चौकी प्रभारी लाटघाट ओम यादव को सूचना मिली। कोतवाल को जानकारी देते हुए इनकी घेराबंदी करते हुए इन सभी को पकड़ लिया। बरामद पांच बाइक में एक करन राजभर की है।