फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bike riding miscreants looted Rs 49

बाइक सवार बदमाशों ने लूटे 49 हजार रुपये

Tue, 19 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 19 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted Rs 49
लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
थाना क्षेत्र के दनियालपुर पुलिया के पास सोमवार की दोपहर बैंक से रुपया निकालकर घर लौट रहे अधेड़ से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर 49 हजार रुपया लूट लिया। बदमाश एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में थे। वह अधेड़ की साइकल में धक्का देकर उसे जमीन पर गिराकर घटना को अंजाम दिए। आवास बनाने के लिए मिले सरकारी रकम को दिन दहाड़े लूट लिए जाने से महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।
विज्ञापन


अहरौला गांव निवासी गंगा चौहान पुत्र पुल्लू के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। मड़ई में दिन गुजार रहे गंगा चौहान का चयन इंदिरा आवास के लाभार्थी के रुप में किया गया है। आवास निर्माण के लिए उसे 1.37 लाख रुपये की पहली किस्त दे दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार को गंगा चौहान अहरौला बाजार पहुंचा। यूनियन बैंक की शाखा से 49 हजार रुपया निकाला। बैंक से निकाली गई रकम एक झोले में रखकर वह साइकल से घर के लिए चल दिया। जैसे ही गंगा चौहान दनियालपुर पुलिया के समीप पहुंचा कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और पैर से साइकल में धक्का देकर उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों में से दो नीचे उतरे और गंगा के कनपटी पर तमंचा सटाकर उसके पास मौजूद रुपये वाला झोला लेकर उसी दिशा में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिधर से आए हुए थे। उधर दिन दहाड़े हुई लूट की घटना से हलाकान गंगा चौहान थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई। एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लूट की सूचना मिली है। घटना की अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed