फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh police bullying, beaten up Divyang, video viral

आजमगढ़ पुलिस की दबंगई, दिव्यांग को पीटा, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस बताने लगी मानसिक रोगी

Sun, 01 Nov 2020 12:27 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 01 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh police bullying, beaten up Divyang, video viral
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ पुलिस की दबंगई अब इतनी बढ़ गई है कि अपराधियों के बजाए अब दिव्यांगों को बेवहज मारपीट रही है। मुबारकपुर पुलिस का ऐसा ही एक कारनामा प्रकाश में आया है। एक दिव्यांग युवक की पुलिस ने जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद छूटे दिव्यांग का वीडियो वायरल होने पर कई लोगों ने इसे सीएम व पुलिस को ट्वीट किया। इतना ही नहीं शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की गई जिस पर प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।

विज्ञापन


मुबारकपुर कस्बा के हैदराबाद मुहल्ला निवासी विष्णु मोदनवाल दिव्यांग है। बीते 28 अक्तूबर की रात वह दवा लेने के लिए गया हुआ था। वापस लौट रहा था तो नगर पालिका के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस कर्मियों ने विष्णु को रोक लिया। विष्णु ने रोकने का कारण पुलिस से पूछा तो पुलिसकर्मियों ने उसे पीटा।
विज्ञापन


इतना ही नहीं दिव्यांग को घसीटते हुए चौकी पर ले गए। वहां भी उसकी पिटाई की गई। घंटे भर उसे चौकी पर बैठाये रखा गया। इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ा तो दिव्यांग घर पहुंचा और इसके बाद पुलिस द्वारा की गई पिटाई से लगे चोट को लोगों को दिखाना शुरू किया। जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और फिर उसे वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद मुबारकपुर पुलिस सकते में आ गई और आनन-फानन में कुछ लोगों के सोशल नेटवर्किंग साइटों से उसे डिलीट भी करवाया गया। इतना ही नहीं दिव्यांग को थाने पर बुला कर समझौता पत्र भी लिखवा लिया गया।

इस बीच वायरल वीडियो को देख कर एक सोशल एक्टिविस्ट फहीम ने इसकी शिकायत सीएम व पुलिस महकमे के ट्विटर पर भी कर दी। इसके साथ ही उच्चाधिकारियों को भी जानकारी दी। इतना सब होने के बाद महकमा जागा और सीओ सिटी को प्रकरण की जांच सौंपी गई।

वहीं चौकी प्रभारी मुबारकपुर कमलनयन दूबे ने सोशल मीडिया पर एक ग्रुप में वायरल हो रहे वीडियो पर पिटाई से घायल दिव्यांग को मानसिक रोगी बता दिया, जबकि युवक के परिजनों का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है। पुलिस की पिटाई से घायल युवक मानसिक रोगी नहीं है बल्कि पैर से दिव्यांग है। अब देखना है कि पुलिस की इस दबंगई पर कोई कार्रवाई होती है अथवा महकमा जांच के नाम पर प्रकरण को दबा डालता है।

वीडियों मैने देखा नहीं है, किसी ने टेस्ट के रुप में शिकायत किया था, जिसके आधार पर जांच सीओ सिटी को दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
पंकज पांडेय, एसपी सिटी, आजमगढ़। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed