फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bank manager's wife dies under suspicious circumstances in a hotel four months after marriage

Jhansi News: शादी के चार माह बाद बैंक मैनेजर की पत्नी की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Mon, 26 Oct 2026 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bank manager's wife dies under suspicious circumstances in a hotel four months after marriage
पति के साथ मौजूद मुस्कान फाइल फोटो
झांसी। प्रेमनगर के नैनागढ़ की रहने वाली मुस्कान (27) की रविवार शाम सीपरी बाजार स्थित होटल ऋषभ में कमरे के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से मौत हो गई। चार माह पहले उसकी विदिशा निवासी नीलेश से शादी हुई थी। नीलेश बैंक मैनेजर है। पिछले दो दिन से दंपती होटल में ठहरा हुआ था। रविवार को चेक आउट के बाद यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

होटल कर्मियों की मदद से नीलेश ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, यहां उसकी मौत हो गई। उधर, मुस्कान की मौत के बाद पहुंचे मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगाने लगे। सूचना पर सीपरी बाजार पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पति से भी पूछताछ की। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस भी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से विदिशा निवासी निलेश से जून माह मुस्कान पुत्री रामजीलाल सिमौलिया से शादी हुई थी। रामजी लाल नैनागढ़ में ही एक छोटी-सी दुकान चलाते हैं। परिजनों ने बताया कि नीलेश पहले निजी नौकरी करता था। 15 दिन पहले मप्र ग्रामीण बैंक में सोसाइटी मैनेजर पद पर उसे नौकरी मिली है। मायके पक्ष का कहना है मुस्कान 10 अक्तूबर को झांसी आई थी। शुक्रवार रात करीब 11:30 नीलेश भी यहां आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को गणेश विहार कॉलोनी में मौसी से मिलाने की बात कहकर वह मुस्कान को लेकर चला गया। उनको इसका पता नहीं था कि दोनों होटल में ठहरे हुए हैं। यहां से वे लोग ऋषभ होटल में चले आए। रविवार शाम को नीलेश ने फोन करके उसके पिता रामजी को ऋषभ होटल बुलाया, उसके बाद अस्पताल आने के लिए कहा। उनके अस्पताल पहुंचने पर मुस्कान की मौत हो चुकी थी। उनका कहना है कि होटल का बिल देखने के बाद पता चला कि वे लोग होटल में रह रहे थे। पिता ने उसके सिर में आई चोट का हवाला देते हुए हत्या की आशंका जताई।
वहीं, पति नीलेश के मुताबिक चेक आउट करने के बाद मुस्कान अचानक से कमरे के बाहर नीचे गिर पड़ी। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गय है। उसकी रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।


0000
सीसीटीवी फुटेज में कमरे की ओर जाते दिखा दंपती
होटल की लॉबी में लगे सीसीटीवी फुटेज में दंपती होटल के कर्मचारी के साथ कमरे की ओर जाते दिखाई दा रहा है। बताया जा रहा है कि दंपती के चेकआउट करने के बाद दोनों किसी काम से अंदर की ओर लौट रहे थे, सबसे अंत में मुस्कान कमरे के भीतर दाखिल हुई। चंद सेकेंड के भीतर ही वह कमरे के बाहर गिरती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed