फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accusation of spreading misleading news in the name of Tarun Bhandari

Panchkula News: तरुण भंडारी के नाम पर भ्रामक खबरें फैलाने का आरोप

Mon, 26 Oct 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Accusation of spreading misleading news in the name of Tarun Bhandari
तरुण भंडारी के नाम पर भ्रामक खबरें फैलाने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सलाहकार सचिव तरुण भंडारी के नाम पर सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर प्रसारित करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उनके समर्थक सेक्टर-5 थाने पहुंचे और संबंधित सोशल मीडिया पेजों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।


जानकारी के अनुसार, इंटरनेट मीडिया पर तरुण भंडारी के नाम से गलत या भ्रामक जानकारी प्रसारित किए जाने की आशंका जताई गई है। समर्थकों ने मांग की कि ऐसी सामग्री साझा करने वाले पेजों और उनसे जुड़े लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच की जाए। यदि जांच में जानबूझकर गलत जानकारी प्रसारित करने की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि बिना तथ्यों की पुष्टि किए ऐसी सामग्री प्रसारित करने से व्यक्ति की छवि प्रभावित होती है और लोगों में भ्रम फैलता है।
विज्ञापन


सेक्टर-5 थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि समर्थक थाने आए थे, लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed