फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Jewellery worth 28 lakh stolen from businessman house

Raebareli News: कारोबारी के घर से 28 लाख के जेवरात चोरी

Mon, 26 Oct 2026 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 26 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth 28 lakh stolen from businessman house
ऊंचाहार। पुरनशाहपुर गांव में शनिवार रात चोरों ने चिक्की कारोबारी अर्जुन यादव के घर से करीब 28 लाख रुपये के जेवरात और 40 हजार रुपये की नकदी पार कर दी। रविवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने पुलिस की रात्रिगश्त पर सवाल उठाते हुए घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की। सीओ डलमऊ ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


गांव निवासी अर्जुन यादव मुंबई में चिक्की (गुड़ की पट्टी) का कारोबार करते हैं। करीब डेढ़ साल पहले पैर में चोट लगने के बाद से वह परिवार के साथ गांव में रह रहे हैं, जबकि उनके भाई और अन्य परिजन मुंबई में फैक्टरी संभालते हैं। शनिवार रात अर्जुन अपनी पत्नी प्रीती और दो बच्चों के साथ घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि चोर पड़ोसी की अधूरी दीवार के सहारे छत पर पहुंचे और सीढ़ियों से घर में दाखिल हो गए। इसके बाद बक्सा तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी कर भाग गए। परिवार को रात में घटना की भनक तक नहीं लगी। रविवार सुबह नींद खुलने पर घर का सामान बिखरा देख परिवार को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित के मुताबिक, चोर करीब 28 लाख रुपये के जेवरात और 40 हजार रुपये की नकदी ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों पर नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि पुलिस चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि प्रथमदृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed