{"_id":"1cd0be7bdf7b800aa6c97b51d0a80713","slug":"azamgarh-eight-million-stamp-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में आठ लाख का स्टांप चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ में आठ लाख का स्टांप चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
फूलपुर तहसील परिसर स्थित एक स्टांप वेंडर के कमरे का ताला तोड़कर चोर दस हजार रुपये नगदी सहित आठ लाख रुपये के स्टाप चुरा ले गए। सुराग के लिए पुलिस खोजी कुत्ते को भी ले आई पर कोई सफलता नहीं मिली। मालखाने के बगल में कोतवाली के पीछे हुई इस बड़ी चोरी से महकमे में हड़कंप मचा रहा। एसपी राकेश चंद्र साहू ने खुद घटनास्थल का मुआयना किया।
मुड़ियार गांव निवासी रामचंद्र मौर्य फूलपुर तहसील में स्टांप विक्रेता हैं। कोतवाली के पीछे करीब 50 मीटर की दूरी पर और तहसील के मालखाने के बगल में उनका कमरा है जिसमें वे अपना बक्सा रखते थे। गुरुवार की शाम को वे अपना बक्सा रख कर चले गए। शनिवार को कमरे का ताला टूटा देख तहसील कर्मियों ने उन्हें चोरी की सूचना दी। सुरक्षा के घेरे में इतनी बड़ी चोरी हो जाने से तहसील की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई।
रामचंद्र के मुताबिक चोर दस हजार रुपये नगद सहित आठ लाख रुपये का स्टांप चुरा ले गए। इसमें पांच हजार रुपये के 106, एक हजार रुपये के 47, पांच सौ रुपये के 25, 50 के 100 और 10-20 रुपये के स्टांप के अलावा रेवेन्यू, नोटरी, कोर्टशीट, कल्याणकारी टिकट आदि शामिल थे। तहसील परिसर से चोरी होने से पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप रहा। जानकारी होने पर एसपी राकेश चंद्र साहू, एसपी ग्रामीण अशोक वर्मा, डाग स्क्वाड के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
प्रथम दृष्टया मामले में पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आई है। सीओ फूलपुर से 24 घंटे में जांच कर रिपोर्ट देने
को कहा गया है। - अशोक कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण