{"_id":"f4046338cbf9bf63278f31c34179b223","slug":"atm-card-by-changing-out-2-28-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 2.28 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 2.28 लाख
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 26 Dec 2014 11:09 PM IST
विज्ञापन
चुनहटा निवासी एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर दो जालसाजों ने उसके खाते से 2.28 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बैंक से उपलब्ध कराए गए फुटेज के साथ शुक्रवार को निजामाबाद थाने में तहरीर दी।
उमेश चंद कनौजिया के पिता मुंबई में सब्जी का कारोबार करते हैं। उमेश का खाता शिवली की यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा में है। उमेश 28 नवंबर की दोपहर बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया था। उसके अनुसार वहां पहले से मौजूद दो युवक उसके साथ केबिन में घुस गए और उसके एटीएम का पिन नंबर देख लिया। बातों में फंसाकर दोनों जालसाजों ने देखने के बहाने उमेश का एटीएम कार्ड ले लिया और दूसरा थमा दिया। उस समय उमेश को कार्ड बदल जाने का पता नहीं चला।
उमेश के अनुसार तब से कुल 26 किस्त में उसके खाते से 2.28 लाख रुपये निकाल लिए गए। पांच दिसंबर को उमेश के पिता ने दिल्ली से खाते में 30 हजार रुपये भेजे। उमेश 20 दिसंबर को खाते में पड़े धन की जानकारी लेने के लिए बैंक पहुंचा, तब उसे रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई। पीड़ित ने शाखा प्रबंधक विकास कुमार को जानकारी दी। छानबीन के दौरान शाखा प्रबंधक ने सीसीटीवी फुटेज निकाला। फुटेज में उमेश के ठीक पीछे खड़े होकर दो जालसाज उसे देख रहे हैं। बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए जालसाजों की तस्वीर के साथ निजामाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए उसने तहरीर दे दी। थानाध्यक्ष निजामाबाद आजम अली खान ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।