{"_id":"57ab74034f1c1b0445ee51d3","slug":"agency-organically-youths","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंसी में युवकों का बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एजेंसी में युवकों का बवाल
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरदह थाना क्षेत्र के जिवली बाजार में स्थित गैंस एजेंसी में बुधवार को दो दर्जन से अधिक युवकों ने बवाल मचाया। मारपीट के बाद 20 हजार रुपये, एक चेन और छह खाली सिलेंडर लेकर भाग गए। मनबढ़ दो पिकअप में सवार होकर आए थे। विरोध करने पर इन सभी ने पथराव भी किया। जिसमें एजेंसी मालिक का बेटा सहित आधा दर्जन कर्मचारी घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर भाग रहे आधा दर्जन युवकों को गांववालों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से बाजार में तनाव फैल गया। ऐहतियात के तौर पर पुलिस तैनात की गई है।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद राय की जिवली बाजार में गैस एजेंसी है। उनका बेटा विपुल राय देखभाल करता है। बुधवार को एजेंसी कार्यालय में विपुल के अलावा काम करने वाले राहुल शर्मा, अशोक सिंह, पिंटू सरोज, अश्वनी राय, शैलेष राय आदि मौजूद थे। तभी दो पिकअप पर सवार दो दर्जन से अधिक युवक गैस एजेंसी पर पहुंचे। सभी युवक कांवरिए के भेष में थे। उनके पास बरदह थाना क्षेत्र के सिसरेड़ी गांव निवासी हरिनाथ के नाम का पासबुक था।
सभी एक सिलेंडर की मांग कर रहे थे। विपुल राय ने बताया कि घरेलू सिलेंडर खत्म हो जाने पर उन्हें कम रेट से कामर्शियल सिलेंडर दिया जा रहा था लेकिन वे घरेलू सिलेंडर लेने की जिद करते हुए कार्यालय में हमला बोल दिए और काउंटर से 20 हजार रुपये, विपुल के गले से चेन छीन लिए। बाहर मौजूद इनके साथी गोदाम में घुसकर छह खाली सिलेंडर गाड़ी में लाद लिए। शोरगुल होने पर वहां काफी संख्या में लोग जुट गए।
विज्ञापन
भीड़ देख मनबढ़ पथराव करते हुए भागने लगे। चोट लगने से एजेंसी मालिक के पुत्र सहित अन्य मौजूद कर्मचारी घायल हो गए। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर छह मनबढ़ों को दबोच लिया जबकि अन्य भाग गए। घटना की जानकारी होने पर बरदह थाने की पुलिस पहुंच गई। पकड़े गए युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने चली आई। घटना को लेकर बाजार में तनाव है। ऐहतियात के तौर पर वहां पुलिस तैनात की गई है।