{"_id":"5a4547444f1c1b001c8bb740","slug":"acid-thrown-on-women-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में महिला पर फेंका तेजाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में महिला पर फेंका तेजाब
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
एसिड अटैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बहरामपुर गांव में बुधवार की शाम जमीन के विवाद में मनबढ़ों ने महिला पर तेजाब फेंक दिया। सीने पर तेजाब पड़ने से महिला झुलस गई।
वह स्थानीय डाक्टर के यहां इलाज कराने के बाद गुरुवार को डीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।
साथ ही कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र सौंपा। डीएम ने एसडीएम सगड़ी को मामले की जांच सौंपते हुए आख्या मांगी है।
बेबी चौरसिया पत्नी श्रवण चौरसिया जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बहरामपुर गांव की रहने वाली है। बेबी का आरोप है कि उसका मुहल्ले के कुछ लोगों से जमीन का विवाद चलता है। इसका मामला दीवानी न्यायालय में लंबित है।
बावजूद इसके मनबढ़ स्थानीय पुलिस की शह पर उसकी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर रहे हैं। महिला ने जब इसका विरोध किया तो मनबढ़ बुधवार की शाम बेबी के घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दिया। साथ ही उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन
घर में आग लगने से जहां सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं सीने में तेजाब पड़ने से बेबी झुलस गई। वह अपना इलाज कराने के बाद गुरुवार को डीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने इस पूरे मामले की जांच एसडीएम सगड़ी को सौंपते हुए जांच आख्या मांगी हैं। डीएम ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।