फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अश्लील फोटो लोड करने वाला गिरफ्तार

अश्लील फोटो लोड करने वाला गिरफ्तार

Fri, 22 Mar 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
अश्लील फोटो लोड करने वाला गिरफ्तार
आजमगढ़। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर महिलाओं का फर्जी आईडी बनाकर उनका अश्लील फोटो, वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कमलेश बहादुर के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी दीपक गुप्ता पुत्र सुभाष चंद्र गुप्ता शहर कोतवाली क्षेत्र के उकरौड़ा गांव का निवासी है। एक व्यक्ति ने गुरुवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कोई व्यक्ति उनके बेटी के नाम से सोशल साइट पर फर्जी नाम और पते के आधार पर आईडी बनाकर अश्लील फोटो और मैसेज अपलोड कर रहा है। घटना के बाद से ही बेटी डिप्रेशन में है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई। जांच के दौरान दीपक के नाम और पते की जानकारी हुई तो शुक्रवार को शहर कोतवाल रत्नेश सिंह दीपक के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी दीपक ने बताया कि उसने पीड़ित लड़की को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा था। युवती ने उसे ब्लॉक कर दिया। इससे नाराज होकर दीपक गुप्ता ने ऐसा किया। एसपी सिटी ने बताया कि दीपक ने यू-ट्यूब के जरिये साइबर क्राइम करने का तरीका सीखा। अब तक कई महिलाओं और युवतियों की फोटो सोशल साइट्स पर सार्वजनिक कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed