फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   प्रशासन ने सील किए पटाखा लाइसेंसियों के मकान व दुकान

प्रशासन ने सील किए पटाखा लाइसेंसियों के मकान व दुकान

Tue, 19 Mar 2019 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने सील किए पटाखा लाइसेंसियों के मकान व दुकान
आजमगढ़। मुकेरीगंज मुहल्ले में रविवार की शाम जिस पटाखा गोदाम में आग लगी, उसके बगल में ही तीन सगे भाईयों की पटाखा की दुकान और मकान है। ये तीनों सगे भाई लाइसेंसी पटाखा विक्रेता है। इनके मकान और दुकान को भी तहसील प्रशासन ने रविवार की देर रात सील कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर डीएम शिवाकांत द्विवेदी व एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह ने पहुंचकर मौका मुआयना किया। डीएम ने लाइसेंसी पटाखा की दुकानों के बारे में जानकारी ली। बात सामने आई कि जिस पटाखा की गोदाम में आग लगी है वह गोदाम इन्हीं लाइसेंसी पटाखा विक्रेताओं की है। डीएम ने तीनों पटाखा लाइसेंसधारकों रामानंद, दयानंद व शंभूनाथ पुत्रगण बीरबल के दुकानों की जांच का निर्देश दिया। इस पर तहसील प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों के दुकान व दुकान के ऊपरी तल पर स्थित मकान को तत्काल खाली करा कर उसे सील कर दिया। गोदाम में जले व तीनों लाइसेंसियों के दुकानों में मौजूद पटाखों की जांच कर इस बात का पता लगाया जाएगा कि गोदाम में रखा पटाखा वास्तव में इन्हीं लाइसेंसी दुकानदारों का तो नहीं है। यदि इस बात की पुष्टि होती है तो निश्चित तौर पर इनके खिलाफ पर भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा और इनके लाइसेंस भी निरस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 27 लाइसेंसी कारोबारी, सभी के जांच का निर्देश
आजमगढ़। डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने सोमवार को सभी एसडीएम व क्षेत्राधिकारियों को पत्र जारी कर जिले में स्थित लाइसेंसी पटाखा कारोबारियों के लाइसेंस की नये सिरे से जांच कर तीन दिनों में रिपोर्ट मांगी है। जांच में निर्धारित मात्रा से अधिक सामग्री उपलब्ध होने पर कार्रवाई का भी निर्देश दिया। जिला प्रशासन के रिकार्ड के मुताबिक जिले में कुल 27 पटाखा के लाइसेंसी दुकानदार है। इनमें ज्यादातर दुकानदारों का लाइसेंस काफी पुराना है और हर साल नवीनीकरण कराया जाता है। इन लाइसेंसियों में रामानंद, दयानंद, शंभूनाथ पुत्रगण बीरबल मुकेरीगंज तहसील सदर, रामनवल पुत्र गया फिरूद्दीनपुर रानी की सराय, लक्ष्मी नारायण पुत्र रघुवीर पुरानी बस्ती मुबारकपुर, अबरार हुसैन पुत्र फैजान हुसैन पुरा दीवान थाना मुबारकपुर, फिरोज हुसैन पूरारानी मुबारकपुर, निसार अहमद खरूद्दीनपुर थाना पवई, मो. बकरीदू थाना पवई, नसरूद्दीन खैरूद्दीनपुर पवई, जमील अहमद मित्तूपुर पवई, लालजी खानकाह सरायमीर, रामबली ठेकमा, कंता मेंहनगर, शांति देवी भोराजपुर अतरौलिया, संतोष अतरैठ अतरौलिया, एकबाल मार्टीनगंज, मो. इलियास देवगांव, सरजू मतलूबपुर अहरौला, राजेंद्र प्रसाद-महेंद्र प्रसाद कटघर लालगंज, मोलई महुंवा मुरारपुर, जहानागंज, रामसवट आमगांव दीदारगंज, नरेंद्र चौहान हाफिजपुर शहर कोतवाली, धर्मेंद्र कटघर लालगंज, सैफ अली खैरूद्दीनपुर पवई, आजाद मित्तूपुर पवई, चंदन फिरूद्दीनपुर रानी की सराय शामिल है। इसके साथ ही जनपद में मोबिल. स्प्रिट और अन्य ज्वलनशील पदार्थों का अवैध रूप से भंडारण करने वालों की भी जांच के निर्देश दिए गए हैं। ये देखने को कहा गया है कि सभी के पास संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed