फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बाइक चोर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

बाइक चोर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

Wed, 13 Mar 2019 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
बाइक चोर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार
आजमगढ़। मेंहनगर थाने की पुलिस ने मंगलवार की शाम को चेकिंग के दौरान जयनगर तिराहा से चोरी की बाइक के साथ एक नाबालिग चोर को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर वाराणसी, मऊ और गाजीपुर से चुराई गई तीन बाइक बरामद की गई। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कमलेश बहादुर के मुताबिक गिरफ्तार चोर तरवां थाना क्षेत्र के जमीरपुर गांव का निवासी है। एसपी सिटी ने बताया कि मेंहनगर थाने पर तैनात दरोगा गिरिजेश सिंह मंगलवार की शाम जयनगर तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान वो चोर अपनी बाइक से गुजरा। पुलिस उसे रोककर गाड़ी का पेपर मांगा तो वह नहीं दिखा सका। पूछताछ के दौरान पता चला कि उसने वाराणसी कैंट थाना क्षेत्र से बाइक चुराई है। उसकी निशानदेही पर मेंहनगर थाने के देवकली गांव निवासी उसके दोस्त लकी सिंह के घर छिपाकर रखी गई चोरी की दो बाइक बरामद की। ये बाइक मऊ जिले के चिरैयाकोट व गाजीपुर जिले से चुराई गई थी। फरार उसके साथी लकी सिंह की तलाश की जा रही।
विज्ञापन

कालेज का ताला तोड़कर चोरी
गोरिया बाजार। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के शिवपूजन सिंह जूनियर हाईस्कूल विजयापार का ताला तोड़कर मंगलवार की रात चोर भीतर घुसे और एक लाख रुपये नगद चुरा लिया। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर प्रबंधक अजीत सिंह को घटना की जानकारी हुई तो थाने में तहरीर दी। एसओ बिलरियागंज राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। मामले की जांच की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed