फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   3.60 लाख नगद और 13 लाख के आभूषण चोरी

3.60 लाख नगद और 13 लाख के आभूषण चोरी

Tue, 12 Mar 2019 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
3.60 लाख नगद और 13 लाख के आभूषण चोरी
अहरौला/जहानागंज। रविवार की रात छत के रास्ते अहरौला थाने के पैढ़िया धनेश दुबे गांव निवासी किसान रामप्यारे दुबे और जहानागंज थाने के रामपुर गांव निवासी एलआईसी के डीओ शिव कुमार राम के घर में घुसे चोरों ने 3.60 लाख रुपये नगद और 13 लाख के आभूषण पार कर दिए। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अहरौला थाने के पैढ़िया धनेश दुबे गांव निवासी रामप्यारे दुबे का संयुक्त परिवार है। उनके परिवार के ज्यादातर सदस्य परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। घर पर रामप्यारे उनकी पत्नी जलावती देवी, बहू रहती है। रविवार की रात परिवार के लोग सोए हुए थे। रात को चोर छत के रास्ते मकान में घुसे और चार कमरों का ताला तोड़कर दस हजार रुपये नगद और करीब दस लाख रुपये मूल्य का आभूषण चुरा लिया। चोरी गए आभूषणों में चार सोने का हार, चार मांग टीका, चार नथ, चार जोड़ी बाली, सात अंगूठी, चार लॉकेट, आठ चैन, चार करधनी आदि शामिल है। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। रामप्यारे ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

उधर जहानागंज थाने के रामपुर गांव निवासी शिवकुमार राम एलआईसी के डीओ हैं। इनके यहां भी रविवार की रात छत के रास्ते भीतर घुसे चोर 3.50 लाख रुपये नगद और तीन लाख रुपये के गहने चुरा ले गए। चोरों ने जाते समय मकान का दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया था। सोमवार की भोर में शिवकुमार का छोटा भाई अशोक बाहर से घर आया तो उसने दरवाजा खोला और लोगों को घटना की जानकारी हुई। घटना के संबंध में अशोक राम ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed