{"_id":"5c699d8ebdec2208b0010214","slug":"91550425486-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों के खाते से","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के विसया गांव निवासी सुनील यादव ने रविवार को धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी। इसमें एक अज्ञात व्यक्ति को आरोपित किया है। पीड़ित का आरोप है कि शनिवार को वह गंभीरपुर बाजार स्थित एक एटीएम सेंटर में जाकर अपने एटीएम का पिनकोड बना रहा था। तभी एक युवक वहां पहुंचा और देखने के बहाने सुनील का कार्ड लिया और बदलकर दूसरा थमाकर फरार हो गया। जालसाज ने सुनील के कार्ड के जरिये उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिया। खाते से रुपये निकालने की जानकारी मोबाइल पर आए मैसेज के जरिए हुई। तभी कुछ देर बाद दूसरा मैसेज आया कि जालसाज ने कार्ड के जरिये कोटिला के पास एक पेट्रोल पंप से पांच सौ रुपये का पेट्रोल भी अपनी बाइक में भराया है। सुनील ने बताया कि तेल भरवाते समय जालसाज का चेहरा जरूर सीसीटीवी फुटेज में आया होगा। इसी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रतिभान सिंह ने भी तहरीर दी जिसमें आरोप है कि 11 फरवरी को उसका कार्ड बदलकर खाते से दो दिनों में 56 हजार रुपये निकाल लिया। प्रभारी निरीक्षक गंभीरपुर अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।