फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दो मकान व तीन दुकानों से लाखों की चोरी

दो मकान व तीन दुकानों से लाखों की चोरी

Tue, 05 Feb 2019 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
दो मकान व तीन दुकानों से लाखों की चोरी
तहबरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में चोरों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया। इस दौरान दो मकान व तीन दुकानों का ताला चटका कर चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। एक ही रात हुई चोरी की तीन घटनाओं से लोगों में दहशत व्याप्त हो गया है। पीड़ितों ने थाने पर अज्ञात चारों के खिलाफ तहरीर दे दी है। बीबीपुर गांव निवासी श्री प्रकाश राय पुत्र बासदेव राय के घर रविवार की देर रात अज्ञात चोर मुख्य दरवाजे में बंद ताला तोड़ कर अंदर घुस गए। उस समय श्री प्रकाश घर के बाहर स्थित बरामदे में सो रहे थे। वहीं घर के अंदर सो रहे परिवार के अन्य सदस्यों के कमरों के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा कर चोरों ने एक कमरे में रखे 20 हजार नकद समेत हजारों के जेवरात व अन्य कीमती सामन उठा ले गए। घर से उठा कर ले जाए गए बक्से कुछ दूरी पर टूटे पड़े मिले है। भोर में श्री प्रकाश की नींद खुली तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। वहीं टीकापुर बाजार निवासी अशोक पुत्र रामबली एक माह से पुत्र के इलाज के लिए वाराणसी गए हुए थे। इस दौरान उनकी किराना व जनरल स्टोर की दुकान बंद पड़ी थी। सोमवार को उनकी पत्नी वापस लौटी तो दुकान का ताला टूटा देखा। शटर खोल कर अंदर देखने पर ज्ञात हुआ कि चोर डेढ़ लाख से अधिक का माल उठा ले गए है। रविवार की रात चोरों ने तहबरपुर कस्बे में हरिनाथ यादव के किराना की दुकान, सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक लौटू यादव के मकान व ऋषिकेश राजभर के जूता चप्पल की दुकान का भी ताला चटकाया। लेकिन इन जगहों पर चोरी कर पाने में चोर असफल रहे। एक ही रात हुई चोरी की ताबड़तोड़ घटनाओं से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पीड़ितों ने घटना के बाबत स्थानीय थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed