फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आग लगाकर छात्रा ने की थी आत्महत्या

आग लगाकर छात्रा ने की थी आत्महत्या

Thu, 04 Oct 2018 12:47 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
आग लगाकर छात्रा ने की थी आत्महत्या
पवई। थाना क्षेत्र के इमली महुआ गांव निवासी खुशबू (22) पुत्री राधेश्याम प्रजापति अधिक उम्र के व्यक्ति से शादी तय होने से नाराज थी। इसी के चलते अपने घर से मिट्टी का तेल और माचिस ले जाकर घर से थोड़े दूर नाले में जाकर आत्महत्या कर ली थी। पीएम रिपोर्ट में दम घुटने और आग लगने से हत्या कारण बताया गया। पुलिस परिवारवालों से पूछताछ और पीएम रिपोर्ट के आधार पर बुधवार को इस घटना का खुलासा कर दी। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद के मुताबिक खुशबू के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसके दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। खुशबू की शादी 19 फरवरी 2019 को तय थी। बीए की पढ़ाई पूरी कर घर बैठी खुशबू की शादी घर वालों ने अधिक उम्र के व्यक्ति से तय कर दी थी। उसकी यह दूसरी शादी थी। इसी बात से खुशबू परेशान थी। करीब एक माह से वह लोगों से कम बातचीत कर रही थी। एक अक्तूबर सोमवार को खुशबू का पिता अपनी दुकान पर कपड़ा सिलने चला गया। जबकि मां बगल में चाक चलाकर कुल्हड़ बना रही थी। दिन में करीब तीन बजे खुशबू घर से शौच के बहाने निकली और थोड़े दूर पर स्थित नाले में जाकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। आग और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। उसका पूरी शरीर नहीं जला था। घटना की जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को मौके से मिट्टी के तेल की महक और माचिस की डिब्बी फेंकी मिली थी। छानबीन के दौरान पता चला कि खुशबू के घर में पांच लीटर के डिब्बे में भरकर रखा गया मिट्टी का तेल भी कम था। इससे लोगों का शक यकीन में बदल गया। पुलिस घटनाक्रम और पीएम रिपोर्ट के जरिए मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद घटना का का खुलासा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed