फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सड़क हादसे में अध्यापक सहित चार की मौत

सड़क हादसे में अध्यापक सहित चार की मौत

Sun, 24 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में अध्यापक सहित चार की मौत
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाइपास बंधा, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देउरपुर और देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार, रानी की सराय थाने के दिलौरी और जीयनपुर के नरहन गांव के पास बीते चौबीस घंटे में पांच सडक़ हादसों में अध्यापक सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि युवती सहित तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

बलरामपुर संवाददाता के मुताबिक सिधारी थाना क्षेत्र के बधैठा गांव निवासी चंदन (18) पुत्र लालजी शनिवार की सुबह परिवार की रहने वाली पिंकी (18) पुत्री पुनवासी को बाइक पर बैठाकर कहीं जा रहा था। बाइक चलाते समय वह हेलमेट नहीं लगाया था। जैसे ही चंदन की बाइक शहर को बाइपास बंधे पर राजघाट के पास पहुंची कि अनियंत्रित आटोरिक्शा से टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां परीक्षण कर डाक्टर ने चंदन को मृत घोषित कर दिया। जबकि पिंकी का इलाज चल रहा। चंदन तीन भाइयों में छोटा था। कप्तानगंज संवाददाता के मुताबिक अतरौलिया थाना क्षेत्र के कोयलसा गांव निवासी अरविंद कुमार (30) अध्यापक थे। वह शुक्रवार की देर शाम अपने परिवार के रामू (22) को बाइक पर बैठाकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देउरपुर गांव के पास पहुंची कि सामने से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां परीक्षण कर डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृत अरविंद एक बेटे का पिता था। जबकि रामू दो भाइयों में बड़ा था। लालगंज संवाददाता के मुताबिक देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर गांव निवासी मनीष मोदनवाल (28) पुत्र जवाहिर लालगंज बाजार में स्थित एक दुकान पर काम करता था। शुक्रवार की रात करीब दस बजे वह अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह बाजार के ठाकुरद्वारा के पास पहुंचा कि अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी के अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह नौ भाई, बहनों में चौथे नंबर पर था। उसकी शादी नहीं हुई थी। इसीक्रम में रानी की सराय थाने के महमूदपुर गांव निवासी शिब्बू (25) पुत्र अब्दुलकदीम शुक्रवार की शाम अपना आटोरिक्शा लेकर कहीं जा रहा था। रास्ते में दिलौरी गांव के पास अनियंत्रित ट्रक से आटो में टक्कर लगने से वह घायल हो गया। इसीक्रम में जीयनपुर कोतवाली के छतरपुर गांव निवासी खुरमुल्ली (60) पुत्र विजयी शुक्रवार को साइकल से कहीं जा रहा था। नरहन गांव के पास उसकी साइकल में आटो से टक्कर लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed