{"_id":"5ad784664f1c1b84098b5486","slug":"91524073574-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की बच्ची से बलात्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार साल की बच्ची से बलात्कार
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौलिया/बूढ़नपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र में सुबह चार साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। मामले को लेकर काफी देर तक थाने में पंचायत भी हुई। शाम को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है।
थाने में बुधवार शाम को एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी चार वर्ष की बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है। पिता ने अपने चचेरे भाई के नाबालिग बेटे को आरोपित किया है। पीड़ित का आरोप है कि मंगलवार की रात उसकी बेटी घर में सोई हुई थी। रात को चचेरा भाई पहुंचा और बेटी को उठाकर अपने घर लेकर चला गया। यहां उसके बेटा ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी बेहोशी हाल में बच्ची को सडक़ के किनारे छोड़ गए। बुधवार सुबह होश आने पर बेटी घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। तहरीर मिलने के बाद थाने में काफी देर तक पंचायत होती रही। दोनों परिवारों के बीत आपसी विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीओ बूढनपुर रामजन्म ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कोई कार्रवाई होगी। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।