{"_id":"59a84e234f1c1b5c738b4956","slug":"91504202275-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध और युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्ध और युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के हालेपुर गांव निवासी युवक और कंधरापुर थाना क्षेत्र के जोलहापुर गांव निवासी वृद्ध ने बुधवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। दोनों की लाश कमरे में पंखे के सहारे लटक रही थी। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मामले की जांच की जा रही है।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के हालेपुर गांव निवासी सिकंदर कश्यप (40) पुत्र रमायन दो बेटा और तीन बेटियों का पिता है। बीते कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान रह रहा था। बुधवार की रात वह परिवार के साथ भोजन कर अपने कमरे में सोने चला गया। गुरुवार की सुबह घर वालों की नींद खुली तो उसकी लाश कमरे में पंखे के सहारे लटक रही थी। सिकंदर के मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल सका। पुुलिस उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इसी क्रम में कंधरापुर थाना क्षेत्र के जोलहापुर (बरईपुर) गांव निवासी संतलाल राम (70) कैंसर नामक बीमारी से काफी दिनों से परेशान था। उसकी दवा चल रही थी लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। बीमारी से परेशान संतलाल राम ने बुधवार की रात कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।