{"_id":"5c9138c6bdec22140966dbe6","slug":"81553021126-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद के लिए परिजनों ने कैबिनेट मंत्री को घेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदद के लिए परिजनों ने कैबिनेट मंत्री को घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मुकेरीगंज में हुए हादसे में आठ की मौत के बाद सूबे के वन मंत्री दारा चौहान मंगलवार को हताहतों और घायलों के परिजनों से मुलाकात के लिए पहुंचे। मुकेरीगंज में पहुंचे कैबिनेटमंत्री को मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने मदद की मांग को लेकर घेर लिया। उन्हें मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मंत्री आश्वासन देकर सांत कराया।
दोपहर 3.30 बजे दारा सिंह चौहान जिला अस्पताल पहंचे। घायलों का हालचाल जाना। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा को इलाज के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। राजघाट पर हादसे में मृत लोगों के दाह संस्कार के समय पहुंच कर पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। ग्लोबल हास्पिटल में भी घायलों से मिले। इसके बाद दारा चौहान घटनास्थल पर गए। यहां खिलाड़ी और सतिराम के परिजनों के साथ स्थानीय लोग भी थे। इन्होंने मदद की मांग को लेकर काबिनेट मंत्री को घेर लिया। साथ ही उन्होंने मांत्र पत्र भी सौंपा। कहा कि विजय गुप्ता उर्फ खिलाड़ी किराने की दुकान करता था। इसका और कोई व्यवसाय नहीं था। इसके बाद भी उस पर एफआईआर हो गया। बताया कि हादसाग्रस्त मकान का आधा हिस्सा खिलाड़ी और आधा सतिराम का था। सतिराम मुंबई रहते थे। अपने हिस्से का मकान पटाखा कारोबारियों को दिया था। सतिराम अपने मकान में वेल्डिंग का कार्य करा रहे थे। इसी से हादसा हुआ। यहां बहुत पहले से पटाखा कार्य होता है।
आरोप लगाया कि रामानंद, दयानंद और शंभूनाथ पटाखा का कार्य करते हैं। उन्होंने सतिराम के गोदाम को किराये पर लिया ता। पटाखा उन्हीं का था। हादसे के बाद ये परिवार समेत फरार हैं। इस दौरान स्थानीय लोगों ने खिलाड़ी निर्दोष है के नारे भी लगाए। मंत्री ने पीड़ित परिवारों से मिलकर जानकारी प्राप्त की। उन्हें हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रभारी मंत्री केशव मौर्य ने घटना का संज्ञान लिया है। हम चुनाव आचार संहिता का सम्मान करते हैं। जयनाथ सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, श्रीकृष्ण पाल, प्रेम नारायण पाण्डेय, हरीश तिवारी, हरिवंश मिश्रा, पंकज सिंह कौशिक, पवन सिंह मुन्ना, डा सुभाष सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त, धर्मेन्द्र सिंह, पंकज सिंह व अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।