फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   फरार शिक्षक की तलाश में दी जा रही दबिश

फरार शिक्षक की तलाश में दी जा रही दबिश

Wed, 19 Sep 2018 11:45 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
फरार शिक्षक की तलाश में दी जा रही दबिश
रानी की सराय। शेख रहमत इंटर कालेज रानी की सराय में गणित के शिक्षक चंद्रशेखर यादव द्वारा कोचिंग सेंटर में पढने वाली छात्राओं की अश्लील वीडियो बनाकर छेडख़ानी करने की घटना उजागर होने से पहले ही शिक्षक फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस घर के अलावा नात, रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दे रही है। उधर घटना सार्वजनिक होने के बाद पीड़ित छात्राओं के घर वाले भी दबी जुबान शिकायत कर रहे हैं। वहीं कालेज प्रबंधक ने बताया कि चंद्रशेखर अक्सर उनके स्कूल में लेट लतीफ आता था। इसको लेकर कई बार उसे फटकार भी लगा चुके थे। बता दें कि रानी की सराय थाना क्षेत्र के जमालपुर भेलखरा गांव निवासी चंद्रशेखर यादव रानी की सराय कस्बे में स्थित शेख रहमत इंटर कालेज में गणित का शिक्षक था। वह कालेज के सामने ही किराए का मकान लेकर कोचिंग पढ़ाता था। यहां पढने वाली छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। इस प्रकार के कईयों मामले होने पर कोचिंग पढने वाले छात्रों ने चंद्रशेखर के कृत्य का वीडियो बनाया और उसे सोशल साइटों पर सार्वजनिक कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय शिवशंकर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर मामला सूर्खियों में आने पर चंद्रशेखर यादव फरार हो गया। जबकि क्षेत्र के लोग भी दबी जुबान शिक्षक के कृत्यों की चर्चा करते हुए शिकायत करना शुरू कर दिए हैं। बुधवार को कालेज प्रबंधक और पूर्व ब्लाक प्रमुख रानी की सराय इसरार अहमद ने प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि उनके कालेज को बदनाम करने का कुचक्र रचा गया था। शिक्षक चंद्रशेखर स्कूल में भी लेत लतीफ आता था। उसके इस कृत्य पर कई बार फटकार लगाई गई थी। उसकी हरकतों से परेशान होकर ही हमने कालेज से उसे निकाल दिया था। पूर्व प्रमुख ने कहा कि इस घटना से उनके कालेज का कोई लेना देना नही है। विद्यालय में अनुशासन का पूरा ध्यान रखा जा रहा। उन्होने कहा कि उनके उपर अभिभावकों का जो भरोसा है वह उसे हमेशा कायम रखेंगे।
विज्ञापन


शिक्षक चंद्रशेखर यादव की गिरफ्तारी के लिए उसके घर समेत नात रिश्तेदारों के यहां दबिश दी जा रही। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - कमलेश बहादुर, एसपीसिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed