{"_id":"5a8c6d064f1c1b514a8ba663","slug":"81519152390-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की चार बाइक के साथ पांच चोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की चार बाइक के साथ पांच चोर गिरफ्तार
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सिधारी थाने की पुलिस सोमवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की चार बाइकों के साथ पांच चोरों को गिरफ्तार की। पकड़े गए चोरों में एक पॉलीटेक्निक का छात्र भी है। यह लोग मैरेज हाल, शादी समारोह में रेकी करने के बाद चोरी करते थे।
सीओसिटी सच्चिदानंद के मुताबिक गिरफ्तार किए गए चोरों में मेंहनगर थाना क्षेत्र के रामगढ़ सिंहपुर गांव निवासी सागर हरिजन, जहानागंज थाने के कोल्हूखोर गांव निवासी राजवीर सिंह, सिधारी थाने के जमालपुर नई बस्ती निवासी शिवम् श्रीवास्तव, इसी थाने के डुगडुगवा गांव निवासी शाकिर और मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के टमका गांव निवासी अभिषेक पाल का नाम शामिल है। सीओसिटी ने बताया कि बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ने पर एसओ सिधारी नागेश उपाध्याय को कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। सोमवार की शाम सिधारी थाने की पुलिस समेदा नहर पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान यह सभी चोर बाइक पर सवार होकर उधर से गुजरे। पुलिस इनकी बाइक रोककर तलाशी ली तो पता चला कि इनके पास मौजूद चार बाइकें चोरी की हैं। पूछताछ में चोरों ने बताया कि यह लोग क्षेत्र के मैरेज हाल की रेकी करने के बाद बाइक चुराकर फरार हो जाते थे। बाद में यह लोग ग्राहक तलाशकर उसे बेच देते थे। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार चोरों में एक पॉलीटेक्निक का छात्र है। गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम और पते की जानकारी मिली है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।