फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   फैजाबाद पुलिस ने घर में घुसकर किया तोड़फोड़

फैजाबाद पुलिस ने घर में घुसकर किया तोड़फोड़

Fri, 22 Dec 2017 11:29 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद पुलिस ने घर में घुसकर किया तोड़फोड़
मेहनाजपुर। फैजाबाद जिले में हुई किसी घटना में शामिल अपराधी की तलाश में गुरुवार की रात फैजाबाद जिले की पुलिस मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के मऊ परासिन गांव निवासी ठेकेदार मनोज सिंह के घर पहुंची। इस दौरान मेहनाजपुर थाने की पुलिस भी मौजूद रही। तलाशी के दौरान पुलिस को मनोज के घर से अपराधी तो नहीं मिला। जाते-जाते पुलिस ने मनोज के घर में तोड़फोड़ कर आभूषण आदि उठा ले गई। मनोज ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के मऊ परासिन गांव निवासी मनोज सिंह फैजाबाद जिले में ठेकेदारी करते हैं। इन दिनों वह अपने घर आए हुए हैं। मनोज सिंह का आरोप है कि गुरुवार की रात वह अपने मकान में सोए हुए थे। रात करीब एक बजे कुछ लोग बाउंड्री फांदकर छत पर चढ़ गए और दरवाजा तोड़कर सीढ़ी के रास्ते घर में उतर आए। पूछने पर इन लोगों ने अपने को फैजाबाद जिले की पुलिस बताया। इनके साथ प्रभारी निरीक्षक मेहनाजपुर अखिलेश कुमार भी मौजूद रहे। पुलिस वालों का कहना था कि वह फैजाबाद जिले में हुई किसी घटना में शामिल अपराधी की तलाश में आए हुए हैं। अपराधी के न मिलने पुलिस वालों ने मनोज की वृद्ध मां शारदा देवी (70) और नौकर रामाधार (50) को मारपीटकर घायल कर दिया। घर में तोडफ़ोड़ करते हुए उनकी सोने की चेन, दो अंगूठी आदि उठा ले गए। मनोज का आरोप है कि जब हमारे घर से अपराधी नहीं मिला तो पुलिस को तोडफ़ोड़ और लूटपाट क्यों की। मनोज ने मामले की जांच कर दोषी पुलिसवालों के विरुद्ध कार्रवाई की उच्चाधिकारियों से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed