फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कम समय बने अमीर, तैयार होगा डोजियर1

कम समय बने अमीर, तैयार होगा डोजियर1

Wed, 13 Mar 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
कम समय बने अमीर, तैयार होगा डोजियर1
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव में ब्लैक मनी के चलन को रोकने के लिए चुनाव आयोग सख्त है। आयोग ने बगैर किसी बिजनेस या नौकरी के बहुत ही कम समय में अमीर बनने वालों का डोजियर तैयार कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। ताकि समय रहते ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में मंडल के तीनों जिलों के एसपी के साथ बैठकर डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र मनोज कुमार तिवारी ने इसके निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस को यह बताया गया है कि डोजियर में ऐसे संदिग्ध लोगों को शामिल किया जाएगा, जिनके पास आज से दस साल पहले कुछ भी नहीं था। अचानक उनके पास संपत्ति आई और उनकी गिनती अमीरों में होने लगी। ऐसे लोग बहुत ही कम समय में कैसे और किन परिस्थितियों में अमीर बन गए। रातोंरात अमीर बनने के पीछे इनकी कोई काला व्यवसाय तो नहीं है। क्योंकि नेताओं की मदद से ऐसे लोग ना केवल उनके काली कमाई का हिस्सा लेकर अमीर बन गए हैं बल्कि ऐसे लोग चुनाव आने पर अपने चहेते नेताओं के पक्ष में हर तरह की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। अपनी काली कमाई की रकम के जरिये वोटरों को साड़ी, रुपये, शराब आदि बांटकर उन्हें प्रलोभन देते हैं। एसपी आजमगढ़ प्रो. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि जिन धनाड्यों का डोजियर तैयार किया जा रहा है उसमें ये देखा जा रहा कि ऐसे कितने लोगों को पास अकूत की दौलत है। यह लोग बीते पांच वर्ष के भीतर कितना रुपये कमाएं और कितने रुपये का टैक्स जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed