फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मजलिस के दौरान आपस में भिड़े धर्मगुरू, तीन घायल

मजलिस के दौरान आपस में भिड़े धर्मगुरू, तीन घायल

Thu, 11 Oct 2018 11:52 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
मजलिस के दौरान आपस में भिड़े धर्मगुरू, तीन घायल
मुबारकपुर। शहर के शाहमुहम्मदपुर में बुधवार की रात चल रही मजलिस के दौरान दो धर्मगुरू आपस में भिड़ गए। मामला इतना तूल पकड़ लिया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। मारपीट की इस घटना में तीन लोगों को चोटे आई है वहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दे दी है। शाहमुहम्मदपुर मुहल्ला स्थित इमामबाड़ा दरबारे हुसैनी में बुधवार को शिया समुदाय की मजलिस चल रही थी। जिसमें मुजफ्फरपुर से आए मौलाना कर्रार हैदर मौलाई संबोधित कर रहे थे। मौलाना के किसी बात पर शिया जामामस्जिद के इमामे जुमा मौलाना इरफान ने एतराज किया और उन पर गलतबयानी का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए और दोनों पक्षों में हाथापाई भी हो गई। जिसमें एक पक्ष से 56 वर्षीय राहत हुसैन पुत्र सज्जाद व दूसरे पक्ष से 40 वर्षीय अफसर हुसैन पुत्र जाफर हुसैन व 60 वर्षीय कल्बे हसन पुत्र मुसर्रफ घायल हो गए। मामला ज्यादा बढ़ता की इसके पूर्व ही पुलिस को सूचना हो गई और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया। इस मामले में एक पक्ष से पुरानी बस्ती बखरी निवासी राहत हुसैन पुत्र सज्जाद ने इमामे जुमा समेत दो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed