फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जाम खुलवाने पर मनबढ़ ने गार्ड को पीटा

जाम खुलवाने पर मनबढ़ ने गार्ड को पीटा

Sat, 25 Aug 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
जाम खुलवाने पर मनबढ़ ने गार्ड को पीटा
आजमगढ़। कप्तानगंज चौराहे पर शुक्रवार की दोपहर लगे जाम को खुलवाने के दौरान ऑटो रिक्शा को हटवा रहे होमगार्ड को एक मनबढ़ ने पीटकर घायल कर दिया। मनबढ़ भीड़ के बीच खाकी वर्दी में मौजूद गार्ड को लात, घूसों से पीटता रहा पर कोई बचाने नहीं पहुंचा। भीड़ इकट्ठा होने पर चौराहे के दूसरे छोर पर ड्यूटी दे रहा अन्य होमगार्ड पहुंचा और बीच बचाव किया। गार्डों ने मनबढ़ को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल होमगार्ड के जवान श्याम नरायण पांडेय अतरौलिया थाना क्षेत्र के सिंहोरा गांव का निवासी है। उसकी कप्तानगंज थाने में ड्यूटी लगी थी। शुक्रवार को उसकी ड्यूटी कप्तानगंज बाजार में चौराहे पर लगी है। इसके साथ अन्य गार्ड भी चौक पर ही तैनात किए गए हैं। कप्तानगंज चौराहे पर ऑटो चालकों के अक्सर बीच सड़क पर गाड़ी रोक देने से अक्सर यहां जाम लग जाता है। शुक्रवार की दोपहर कस्बे में जाम लग गया। श्यामनरायण पांडेय वहां पहुंचे और ऑटोरिक्शा हटवाने लगे। एक ऑटो में कप्तानगंज थाने के दुवाबे गांव निवासी राणा प्रताप सिंह पुत्र रामाश्रय सिंह बैठा हुआ था। ऑटो हटाने की बात से नाराज होकर वह होमगार्ड को लात, घूंसों से पीटने लगा। बाजार में भीड़ के बीच घटना होने से काफी संख्या में लोग जुट गए। भीड़ से देख राणा के समर्थन में कुछ आटोरिक्शा चालक भी उतर गए। जिससे किसी की हिम्मत नहीं हुई। चौक के दूसरे छोर पर भीड़ देख अन्य होमगार्ड मौके पर पहुंचे और बीच बचाव किया। साथ ही आरोपी राणा प्रताप सिंह को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। शनिवार को राणा की अदालत में पेशी हुई। अदालत ने जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही। उधर घायल होमगार्ड का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed