फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   युवक को घायल कर अपहरण का प्रयास

युवक को घायल कर अपहरण का प्रयास

Tue, 14 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
युवक को घायल कर अपहरण का प्रयास
अहरौला। थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव निवासी एक युवक को स्कार्पियो सवार बदमाशों ने सोमवार की शाम फोन कर मिलने के लिए बुलाया। उसके पहुंचते ही बदमाश उस पर हमला कर घायल कर दिए और गाड़ी में बैठाने लगे। युवक के साथ मौजूद साथी के शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंच गए और बदमाश युवक को छोड़कर फरार हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित युवक शैलेष सिंह पुत्र राधेश्याम अहरौला थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव का निवासी है। शैलेष के मुताबिक सोमवार की शाम उसे एक व्यक्ति ने फोन किया। फोन करने वाले ने अपना राहुल बताते हुए मिलने के लिए नहर पर बुलाया। शैलेष अपने साथी मो. आलम के साथ राहुल से मिलने चला गया। जब शैलेष नहर पर पहुंचा। वहां खड़ी स्कार्पियो में सवार बदमाश नीचे उतरे और लात, घूसों से शैलेष पर हमला कर दिए। यह देख मो. आलम फरार हो गया और शोर मचाने लगा। जबकि स्कार्पियो सवार शैलेष को गाड़ी में बैठा रहे थे। तभी मो. आलम की आवाज सुनकर अन्य लोग पहुंच गए और बदमाश फरार हो गए। घटना के संबंध में शैलेष ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ बूढ़नपुर श्यामनरायण ने बताया कि स्कार्पियो के नंबर की जांच करने पर पता चला कि गाड़ी पर अंकित नंबर किसी बाइक का है। पुलिस शैलेष की तरफ से दिए गए फोन नंबर के जरिए बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed