{"_id":"599dc5d04f1c1b485b8b46ad","slug":"71503512016-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्टम अधिकारी बनकर दो लाख के गहने उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कस्टम अधिकारी बनकर दो लाख के गहने उड़ाए
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरिया बाजार। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गोरिया बाजार में स्थित एक सर्राफ के दूकान पर बुधवार की दोपहर कस्टम अधिकारी बनकर दो ठग पहुंचे और जांच करने के नाम पर दो लाख रुपये मूल्य का पांच चेन लेकर फरार हो गए।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गोरिया गांव निवासी घूरपत्तर सेठ की गोरिया बाजार में सर्राफ की दूकान है। बुधवार की दोपहर करीब दो बजे एक बाइक पर सवार दो युवक घूरपत्तर की दूकान पर पहुंचे और अपने को कस्टम का अधिकारी बताया। दोनों ठग घूरपत्तर के दूकान में रखे आभूषण और गहनों का बिल, रजिस्टर आदि देखे और जांच करने के नाम पर दो लाख रुपये मूल्य का पांच चेन लेकर चले गए। कुछ देर बाद घूरपत्तर को फर्जीवाड़ाका शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी। लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर जा चुके थे। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।